Corona in Bollywood : बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके बताई। अक्षय कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव होने के कारण वह कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल नहीं होंगे। अक्षय कुमार के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की खबर सुनकर उनके चाहने वाले काफी उदास है।

Corona in Bollywood

Corona in Bollywood : सोशल मीडिया पर दी जानकारी:-

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात बताई। उन्होंने कहा कि सच मे कांस 2022 में इंडिया पवेलियन में हमारे सिनेमा के लिए काफी उत्सुक था। लेकिन आपको जानकर दुख होगा कि मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अनुराग ठाकुर आपको और आपकी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। वहां ना होना बहुत मिस करूंगा।

मिली जानकारी के अनुसार कांस 2022 में एआर रहमान, अक्षय कुमार, आर माधवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नयनतारा, तमन्ना भाटिया और शेखर कपूर शामिल होने वाले थे।

पहले भी हुए कोरोना पॉजिटिव:- इससे पहले अक्षय कुमार अप्रैल 2021 में कोरोना पॉजिटिव हुए थे। आपको बता देंगे फिल्म रामसेतु की शूटिंग के दौरान वह कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। उनके साथ रामसेतु के क्रू के कई लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

अक्षय कुमार की आगामी फिल्में:- अगर उनके काम की बात करें तो अक्षय कुमार मानुषी छिल्लर के साथ जल्द ही ‘पृथ्वीराज’ में नजर आने वाले हैं। उनकी है फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वह जल्द ही इस फिल्म का प्रमोशन शुरू करेंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार ‘पृथ्वीराज चौहान’ और मानुषी ‘संयोगिता’ के किरदार में नजर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *