Nandana Sen: नंदना सेन (Nandana Sen) को आखिर कौन नहीं जानता? इनके पिता प्रसिद्ध अर्थशास्त्री नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन (Amartya sen) और प्रसिद्ध बांग्ला साहित्य लेखिका पद्मश्री नबनिता देवसेन की बेटी है। नंदना सेन का जन्म 19 अगस्त 1967 कोलकाता में हुआ था। कोलकाता में पली बड़ी नंदना ने कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन इन्हें असली पहचान रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म करने के बाद मिली। उस फिल्म का नाम ‘रंगरसिया’ था, जो कि काफी लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रही।

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक कई फिल्मों में काम कर चुकी है, नंदना सेन। और तो और अपने बोल्ड अंदाज के कारण वह हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है।
कुछ समय पहले आई उनकी फिल्म ‘रंगरसिया’ मशहूर पेंटर राजा रवि की जिंदगी पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में इंटिमेट सीन की वजह से नंदना सेन (Nandana Sen) चर्चा का विषय लंबे समय तक बनी रही।
नंदना सेन (Nandana Sen) को बॉलीवुड इंडस्ट्री में बोल्ड सीन के कारण पहचाना जाता है। हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी इन्होंने कई फिल्मों में कार्य किया है।

नंदना सेन को आपने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में भी देखा होगा, जिसमें उन्होंने रानी मुखर्जी की बहन का किरदार निभाया था।
वहीं अगर हम हॉलीवुड इंडस्ट्री की फिल्मों की बात करें तो नंदना सेन (Nandana Sen) ने द मिरेकल ए: साइलेंट लव स्टोरी, टैंगो चार्ली, द फॉरेस्ट जैसी कई फिल्में की है।
अगर हम इस अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन्होंने 2013 में ‘जॉन मैकिनसन’ से शादी की थी और अब उनकी एक बेटी भी है। नंदना सेन आए दिन अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करती रहती है।

नंदना सेन (Nandana Sen) फिल्मों के साथ-साथ साहित्य जगत से भी जुड़ी हुई है। आप नंदना सेन को साहित्यिक मंचों पर भी देख पाएंगे।
यह तो हम सभी जानते हैं कि नंदना सेन अपने बोल्ड अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। हालांकि अब काफी लंबे समय से यह फिल्मों में नजर नहीं आई है।
नंदना सेन (Nandana Sen) बोल्ड और खूबसूरत होने के साथ-साथ सोशल एक्टिविटी में भी खुद को काफी व्यस्त रखती है। हमारे सूत्रों से पता चला है कि वह कई संस्थाओं के साथ जुड़ी हुई है।