Home Entertainment Sonam Kapoor: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, 4 साल बाद पहले बच्चे को दिया जन्म

Sonam Kapoor: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, 4 साल बाद पहले बच्चे को दिया जन्म

0
Sonam Kapoor: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, 4 साल बाद पहले बच्चे को दिया जन्म

Sonam Kapoor: हाल ही में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने एक नन्हे से बच्चे को जन्म दिया है। शनिवार के दिन सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा पेरेंट्स बन गए हैं। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए यह अनाउंसमेंट की है कि सोनम कपूर ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनम और आनंद के बयान को साझा किया है। दंपति ने डॉक्टरों, उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया है।

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor: दिया पहले बेटे को जन्म

नीतू कपूर ने अपने पोस्ट द्वारा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति को पहले बच्चे के जन्म पर बहुत सारी बधाइयां और प्यार दिया है। सोनम का परिवार बच्चे के जन्म पर बहुत ज्यादा खुश है। वहीं दूसरी और नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई पोस्ट से सोनम कपूर के फैंस और फ्रेंड को भी इस खुशी में शामिल होने का मौका मिल गया है।

Sonam Kapoor: नीतू कपूर ने शेयर की पोस्ट

नीतू कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि 20 अगस्त 2022 को खूबसूरत बच्चे का इस दुनिया में तहे दिल से स्वागत किया जा रहा है। इस पूरी यात्रा में साथ देने वाले डॉक्टर, नर्स, दोस्तों और परिवारों का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। यह तो सिर्फ जीवन की शुरुआत है, आज से हम सभी का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा। और तो और नीतू कपूर ने सोनम और उनके पति को बहुत सारा प्यार लुटाते हुए बच्चे की बधाई भी दी है।

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी द्वारा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को बधाई देते हुए उनके पिता अनिल कपूर और उनकी मां सुनीता कपूर को भी अपनी स्टोरी टैग की है। वहीं दूसरी और फराह खान ने भी इंडस्ट्री के नए नए बने पेरेंट्स सोनम कपूर और आनंद अहूजा को शुभकामनाएं भेजी है। और तो और फराह खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के द्वारा यह बयान लिखा है कि प्राउड माता-पिता सोनम कपूर और आनंद अहूजा और यहां तक कि नाना-नानी अनिल कपूर और सुनीता कपूर को भी बहुत सारी बधाइयां।

Sonam Kapoor: फराह खान ने भी दी बधाई

घर में आई इतनी बड़ी खुशी के कारण अनिल कपूर ने भी अपनी खुशी इंस्टाग्राम द्वारा दिखाई है। अनिल कपूर द्वारा शेयर की गई पोस्ट में लिखा गया है कि हमें आज के दिन 20 अगस्त 2022 को मिली खुशी की घोषणा करते हुए अत्यंत ही आनंद आ रहा है। अनिल कपूर ने आगे अपने पोस्ट में लिखा है कि सोनम को एक हेल्थी बच्चे का आशीर्वाद मिला है और हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते। हमारे दिल नए माता-पिता और उनके बच्चे के लिए गर्व और प्यार से भर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here