Tejaswi Prakash: इन दिनों एक नाम टीवी इंडस्ट्री पर खूब छाया हुआ है, वह नाम है तेजस्वी प्रकाश का। टीवी इंडस्ट्री का फेमस शो बिग बॉस (Bigg Boss) जीतने के बाद से तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) लगातार सुर्खियों में छाई रहती है। कुछ समय पहले तेजस्वी प्रकाश का एक टीवी शो आया था, उसका नाम था, ‘पहरेदार पिया की’ जिसमें उन्हें 9 साल के बच्चे से शादी करनी पड़ी थी। इस शो का लोगों ने जमकर विरोध भी किया था। आज हम आपको बताते हैं कि कितनी पढ़ी लिखी है तेजस्वी प्रकाश।

Tejaswi Prakash

Tejaswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) का जन्म 1993 मे 11 जून को सऊदी अरब के जेहाद में हुआ था। तेजस्वी प्रकाश का मराठा परिवार वायंगकर से नाता है। तेजस्वी प्रकाश का परिवार मराठा संगीत से जुड़ा हुआ है। जिस कारण तेजस्वी को भी मराठी गाने खूब लुभाते हैं। तेजस्वी का पूरा पालन पोषण मराठी भाषी परिवार में हुआ है। और तो और यह बात भी सच है कि तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) को शास्त्रीय संगीत से खास लगाव भी है। तेजस्वी ने करीब 4 साल तक भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण भी लिया है।

t p

Tejaswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) अपने भाई की तरह इंजीनियर बनना चाहती थी। यह बात भी सच है कि तेजस्वी प्रकाश ने अपनी स्कूल पूरी करने के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक एंड टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू कर दी थी। कॉलेज में कई प्रकार के प्रतियोगिताएं तो होती रहती थी। उनमें से ब्यूटी कॉन्टेस्ट में तेजस्वी प्रकाश ने हिस्सा लेकर इस प्रतियोगिता को जीत लिया था। जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाने लग गई थी।

tt

Tejasswi Prakash: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) ने टीवी पर कई छोटे-मोटे शो में काम किया है। तेजस्वी प्रकाश ने 2012 में अपना पहला कदम टीवी इंडस्ट्री में रखा था, जिसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2015 में आए कलर चैनल पर तेजस्वी प्रकाश का शो ‘स्वरागिनी-जोड़ें रिश्तों के सुर से’ में रागिनी की भूमिका कर अपने फैंस के दिलों में एक अलग ही जगह बना ली थी।

उसके बाद देखते ही देखते एक के बाद एक शो करती चली गई। 2018 में तेजस्वी प्रकाश ने ‘पहरेदार पिया की’ सीरियल किया था, उसके बाद कर्ण संगिनी और सिलसिला बदलते रिश्तो के शो मे भी तेजस्वी प्रकाश ने अच्छी छाप छोड़ दी थी।

Tejasswi Prakash: फिलहाल इन दिनों तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) और करण कुंद्रा की प्यार की कहानी हर जगह पर फैली हुई है। आए दिन इन दोनों की तस्वीरें अफेयर की बातें सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है। यह तो हम सभी जानते हैं कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बिग बॉस 15 के घर में मिले थे। जहां देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। तेजस्वी प्रकाश ने एक मराठी फिल्म में भी काम किया है। लेकिन कोरोना के चलते वह फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *