IPL 2022 : राजस्थान रॉयल्स का खतरनाक खिलाड़ी अचानक लौटा घर, जीत दिलाने के बाद घर वापसी की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

0
993
IPL 2022

IPL 2022 : आपको यह जानकर हैरानी होगी कि राजस्थान के दिग्गज और खतरनाक खिलाड़ी शिमरॉन हेटमायर बीच सीजन में वापस घर लौट गए। उन्होंने एक दिन पहले ही राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार जीत दिलाई थी और अगले ही दिन वापस वेस्टइंडीज की फ्लाइट पकड़ ली। हेटमायर ने इस मुकाबले में पंजाब के खिलाफ 16 गेंदों में 193 के स्ट्राइक रेट से नाबाद रहकर 31 रन बनाए। इसमें उनके तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं। उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से ही राजस्थान की टीम ने पंजाब को करारी हार दी। लेकिन अगले ही दिन उनको अचानक घर लौटना पड़ा। राजस्थान रॉयल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात का खुलासा वीडियो शेयर कर किया है कि आखिर उन्हें बीच में ही वापस घर क्यों लौटना पड़ा?

IPL 2022

IPL 2022 : ट्विटर पर किया वजह का खुलासा

राजस्थान रॉयल में अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि शिमरॉन हेटमायर आज सुबह ही अपने घर वापस लौट गए हैं। वह पहले बच्चे के पिता बने हैं इसलिए उन्हें घर जाना पड़ा। लेकिन वो जल्द ही वापस लौट आएंगे और टीम के साथ नजर आएंगे। हेटमायर ने वीडियो शेयर करते हुए अपने दिल की बात भी कही। उन्होंने कहा कि बच्चा एक ही बार पैदा होता है और मैं पहली बार पिता बनने जा रहा हूं। मुझे घर जाना पड़ रहा है। मेरा सारा सामान यहीं है। मुझे मिस मत करिएगा, मैं वापस लौट आऊंगा। वीडियो में उनके साथ यूज़वेंद्र चहल, जेम्स नीशम, रासि वेन डार उन्हें विदाई देते हुए दिख रहे हैं।

हेटमायर बने सही मैच फिनिशर:- वह वापस भारत कब लौटेंगे अभी तक टीम ने इसकी जानकारी नहीं दी है। फ्रेंचाइजी ने बताया कि पिता बनने के बाद हेटमायर वापस मुंबई लौट कर टीम के साथ जुड़ेंगे। आईपीएल के इस सीजन में शिमरॉन हेटमायर ने राजस्थान की टीम के लिए मैच फिनिशर की भूमिका निभाई है। उन्होंने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमे 72.75 की औसत से 291 रन बनाए है। उन्होंने एक ही अर्धशतक लगाया है लेकिन वह सात मुकाबलों में नॉटआउट रहे हैं। इस बात से पता चल जाता है कि खिलाड़ी ने राजस्थान को जीत दिलाने में कितनी अहम भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here