Ajab Gajab : वर्तमान समय में हम इंसानों से ज्यादा जानवरों को समय देना पसंद करते हैं। जानवरों में भी सबसे ज्यादा कुत्तों को। कुत्ते का इंसानी जिंदगी से ज्यादा जुदा हो रहता है। कुत्ते जल्दी ही इंसानों से घुलमिल जाते हैं और वफादार भी होते हैं। कुत्तों के प्रति प्रेम और पागलपन कुछ लोगों को हदें पार करने को मजबूर कर देता है। अब ऐसा ही मामला सुनने में आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

Ajab Gajab

Ajab Gajab : खुद को बनाया कुत्ते जैसा

आपको बता दें जापान के एक व्यक्ति ने बहुत भारी रकम खर्च करके खुद को कुत्ते जैसा बना लिया है। शायद आपको यह बात सच नहीं लग रही होगी लेकिन यह बिल्कुल सच है। जापान के रहने वाले तोको नाम के एक व्यक्ति ने कुत्ते के प्रति अपनी दीवानगी जताने के लिए हदें पार कर दी। वह लाखों रुपए खर्च करके कुत्ते जैसा बन गया है जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई अपना सिर्फ कर लेगा। हर कोई यही सोच कर परेशान है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया?

जानवरों से प्यार या पागलपन?
जापान के निवासी ने ऐसा कर दिखाया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। उस व्यक्ति का कहना है कि वह हमेशा से ही जानवरों की जिंदगी जीना चाहता था। उसने बताया कि उसे कुत्तों से सबसे ज्यादा लगाव था। इसीलिए उसने इंसान से कुत्ता बनने के बारे में सोचा और अपना लुक बदलने के लिए स्पेशल इफेक्ट वर्कशॉप जीपेट से सम्पर्क किया। व्यक्ति ने खुद के लिए अल्ट्रा रियलिस्टिक डॉग कॉस्टयूम तैयार करवाया। इस ड्रेस को पहनने के बाद वह कुत्ते जैसा ही नजर आता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान है। यह कॉस्टयूम तैयार करवाने के लिए उसे 12 लाख रुपये खर्च करने पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *