Breaking News : राजस्थान के डूंगरपुर शहर में स्थित उदय विलास पैलेस से 10 चंदन के पेड़ चोरी हो गए हैं। चंदन के 10 पेड़ चोर काट कर ले गए। चोरी के मामले में कोतवाली थाने में पैलेस की तरफ से चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। चंदन के पेड़ों की चोरी का शक तस्करों की तरफ भी जा रहा है। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन चोरों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया। डूंगरपुर के पूर्व राजपरिवार का यह महल बताया जा रहा है। पूर्व राजपरिवार के सदस्य हर्षवर्धन सिंह इसमें निवास करते है। हर्षवर्धन सिंह राज्यसभा सांसद भी है।
Breaking News : FIR करवाई दर्ज
कोतवाली के थानाधिकारी दिलीपदान ने बताया कि खेमराज कटारा, दिनेश आमलिया और संदीप कटारा ने यह प्राथमिकी दर्ज करवाई है। यह तीनों व्यक्ति उदय विलास पैलेस में देखरेख का काम करते हैं। इस महल में बेशकीमती चंदन के पेड़ भी लगे हुए हैं। रविवार को आधी रात बीत जाने के बाद चोर महल में घुसे। चंदन के 10 पेड़ काटकर वह चोरी कर ले गए। चंदन के दो पेड़ अधूरे कटे हुए थे।
घटना का सुबह चला पता:- जब पैलेस के कर्मचारी सुबह काम पर गए तो उन्हें इस घटना का पता चला। वहां चंदन के पेड़ की कटी डालियां पड़ी थी। चोर पेड़ो के बड़े बड़े तने चोर कर ले गए। यह सब देख कर्मचारी हैरान हो गए। कर्मचारियों ने इस बात की सूचना तुरन्त पैलेस के मैनेजर को दी। मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और छानबीन शुरू की।
पुलिस कर रही छानबीन:- कोतवाली पुलिस ने चंदन के 10 पेड़ों की चोरी का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पैलेस को सुरक्षा के बाद भी चंदन के पेड़ चोरी होने से महल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है। अब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और सुराग का पता लगा रही है। इस चोरी के तार तस्करों से भी जोड़ कर देखे जा रहे है। आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इतनी बड़ी चोरी पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।