IPL 2022 : गुजरात टाइटंस में आईपीएल 2022 की ट्रॉफी जीत ली है। गुजरात में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। गुजरात की टीम को पहली ही बार में चैंपियन बनाने में कोच आशीष नेहरा का बहुत बड़ा हाथ है। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने और मजबूत गेंदबाजों को खरीदने के साथ दिग्गज खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए नेहरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आशीष नेहरा ने रिद्धिमान साहा पर पूरी उम्मीद जताई जिस पर वह खरे उतरे।

IPL 2022

IPL 2022 : सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

गुजरात टाइटंस के आई पी एल 2022 की ट्रॉफी जीतने के बाद आशीष नेहरा के साथ उनका पूरा परिवार काफी खुश है। ट्रॉफी जीतने के बाद आशीष नेहरा का पूरा परिवार ट्रॉफी के साथ रात भर सोया। उनकी पत्नी रूश्मा नेहरा ने ट्रॉफी के साथ पूरे परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक सपना सच हो गया नेहरा जी और पूरी टीम पर गर्व है।’ वही नेहरा ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा ‘छा गए नेहरा जी।’

नेहरा बने पहले भारतीय कोच:- आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आशीष नेहरा पहले ऐसे भारतीय कोच बन चुके हैं जिनकी अगुवाई में टीम न के आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब से राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात की टीम विजेता रही है। इनमें चार बार न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग, तीन बार श्रीलंका के महिला जयवर्धने, और दो बार ऑस्ट्रेलिया के ट्रैवर बैरिस बतौर कोच आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं। अब इस लिस्ट में आशीष नेहरा का भी नाम शामिल हो गया है। टॉम मूडी, रिकी पोंटिंग, जॉन राइट, डैरेन लेहमैन और शेन वार्न एक-एक बार बतौर कोच चैंपियन रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *