Noida: नाइजीरियन गैंग के झांसे में आई 200 लड़कियां, करोड़ो रुपए की ठगी का हुई शिकार

0
951
nn

Noida: यूपी के गौतम बुद्ध जिले की साइबर सेल ने नाइजीरियन युवक और महिला साथी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने मिलकर नोएडा(Noida) की करीब 200 लड़कियों से करोड़ों की ठगी की है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, तब जाकर सामने आया है पूरा मामला। फिलहाल इन दोनों अपराधियों को जेल भेजा गया है।

Noida : लोगों के ठगे करोड़ो रूपये

यह दोनों महिला और पुरुष अपनी प्रोफाइल के जरिए लड़कियों को प्यार मोहब्बत के जाल में फंसा लेते हैं और उन्हें शादी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी को अंजाम देते हैं। यह दोनों आरोपी साल 2019 में बिजनेस वीजा लेकर भारत आए थे और यहां आकर इन दोनों ने ठगी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया।

Noida

हाल ही में साइबर थाने की पुलिस को नोएडा (Noida) की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी। महिला का कहना था कि एक शख्स ने सोशल मीडिया के जरिए एक शादी की साइट पर खुद को बेल्जियम की आईटी कंपनी का हेड बताया और उसने करीब 9 लाख रुपए ऐठ लिए। पुलिस ने तुरंत ही इस मामले की छानबीन शुरू कर दी, तब जाकर पता चला कि एक गैंग इस तरह की ठगी को अंजाम दे रही है।

Noida : फर्जी प्रोफाइल बनाकर देते थे झांसा

पुलिस की छानबीन से पता चला है कि यह दोनों आरोपी चिदुबेम क्रिश्चियन और सेनेगल खुद की कभी कस्टम अधिकारी, लीगल मैनेजर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की प्रोफाइल बनाकर वेबसाइट पर अपलोड किया करते थे। ज्यादातर उम्र में बड़ी लड़कियां इनसे दोस्ती किया करती थी।

Noida : ज्यादा उम्र की लड़कियों को फंसाते थे

यह दोनों आरोपी ज्यादातर अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों के लिए एडवर्टाइजमेंट भी दिया करते थे। अगर किसी बड़ी उम्र की लड़की को लड़के की जरूरत होती थी, तो इस बात का फायदा उठा कर यह दोनों उस लड़की को ठगी की वारदात में शामिल कर लेते थे। यह दोनों आरोपी अपनी प्रोफाइल में खूबसूरत-खूबसूरत लड़कों की प्रोफाइल लगाया करते थे।

Noida : एक्साइज ड्यूटी के नाम पर भी करते थे वसूली

आरोपी व्यक्ति के साथ पकड़ी गई महिला जालसाजी का काम किया करती थी और खुद को कस्टम ऑफिसर बताती थी। कस्टम ऑफिसर बन कर सामने वाले को फोन कर कहती थी कि आपका एक गिफ्ट आया है। जिसके लिए आपको पहले एक्सरसाइज ड्यूटी देनी पड़ेगी। एक्सरसाइज ड्यूटी मिलने के तुरंत बाद ही यह दोनों आरोपी अपना नंबर बंद कर दिया करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here