Noida: इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) की रहने वाली एक महिला ने ई-रिक्शा वाले की बेरहमी से पिटाई कर दी। गलती यह हो गई कि ई रिक्शा वाले से महिला की गाड़ी जरा सी टच हो गई। आग बबूला हुई महिला ने ई-रिक्शा वाले को बाहर निकाला और उसकी कमीज पकड़कर थप्पड़ की बरसात करने लग गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Noida: महिला ने की शर्मनाक हरकत
यह मामला नोएडा (Noida) का बताया जा रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि गुस्से में आई महिला ने 90 सेकेंड के अंदर ई रिक्शा वाले को करीब 17 थप्पड़ लगाए हैं। आज पास लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे थे लेकिन किसी ने भी आकर महिला को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।
Noida: ऑटो वाले को बेरहमी से पीटा
गुस्से में आई नोएडा (Noida) निवासी महिला बेरहमी से ही रिक्शेवाले को पीटते रही, लेकिन ई रिक्शा वाले ने महिला को एक शब्द भी नहीं कहा। और तो और महिला ने ई रिक्शा वाले के पैसे और मोबाइल भी छीन लिए। हमारी जानकारी से पता चला है कि ई रिक्शा वाले को थप्पड़ मारने वाली महिला नोएडा (Noida) में बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य बताई जा रही है।
Noida: वायरल हो रहा वीडियो
घटनास्थल पर खड़े कई लोगों ने महिला का वीडियो जरूर बनाया। लेकिन किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की। वीडियो बना रहे लोगों में से किसी एक व्यक्ति ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो कि अब काफी तेजी से वायरल हो चुका है।
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होने के बाद अब लोग महिला के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने ही चालक की शिकायत पर महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।