Home UP Prayagraj: मसाज कराने गए दरोगा ने की लड़की से बदतमीजी, शोर शराबा होने पर पहुंचा जेल

Prayagraj: मसाज कराने गए दरोगा ने की लड़की से बदतमीजी, शोर शराबा होने पर पहुंचा जेल

0
Prayagraj: मसाज कराने गए दरोगा ने की लड़की से बदतमीजी, शोर शराबा होने पर पहुंचा जेल

Prayagraj: प्रयागराज (Prayagraj) मे हुई वारदात के अनुसार एक बार फिर पुलिस शर्मसार हो गई है। सिविल लाइंस में तैनात दरोगा कलीमउल्ला ने शराब के नशे में धुत मसाज पार्लर पहुंचकर युवती के साथ बदतमीजी की। महिला का कहना है कि दरोगा ने उसका हाथ पकड़कर बदतमीजी करने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने पहले तो दरोगा को पीटा और फिर एसएसपी को दरोगा की शिकायत की।

Prayagraj: दरोगा ने लड़की से की बदतमीजी

हमारे सूत्रों के मुताबिक दरोगा कलीमउल्ला पहले प्रयागराज (Prayagraj) के सिविल लाइंस में तैनात थे। फिलहाल कुछ समय से उन्हें सस्पेंड किया गया हुआ था। आरोप यह लगाया जा रहा है कि देर रात वह मसाज पार्लर चले गए। ऐसा बताया जा रहा है कि मसाज पार्लर में महिला के साथ कोई बहस हो गई और देखते ही देखते दरोगा ने महिला का हाथ पकड़कर बदसलूकी करना शुरू कर दिया।

Prayagraj

हंगामा इतना ज्यादा बढ़ने लगा कि तुरंत ही मसाज पार्लर वालो ने पुलिस को फोन कर कर बुला लिया। पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गई। लेकिन नशे में धुत दरोगा ने पुलिस के साथ भी गाली गलौज शुरू कर दी। पुलिस ने रात के वक्त ही दरोगा का मेडिकल चेकअप करवाया और फिर जेल भेज दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि नशे में धुत दरोगा मसाज पार्लर स्पा करवाने आया था।

Prayagraj: नशे में धुत दरोगा को हुआ जेल

Prayagraj

महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी करने के आरोप में दरोगा को जेल भेज दिया गया है और महिला ने दरोगा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी है। महिला ने दरोगा के खिलाफ मारा पीटी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दरोगा को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here