Uttarpradesh: उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh) के प्रतापगढ़ में एक दरोगा के कारण पूरी पुलिस फोर्स को शर्मिंदा होना पड़ा। प्रतापगढ़ जिले के पुलिस थाने में ही एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घटना पर दरोगा के ऊपर केस दर्ज किया गया है। आरोपी दरोगा महेंद्र सिंह पर यह आरोप लगाया गया है कि उसने 15 दिन तक नाबालिग लड़की के साथ शराब पीकर दुष्कर्म किया है। बिना किसी गलती के भी लड़की को जेल में रखा गया।

Uttarpradesh: थाने में ही किया दुष्कर्म

नाबालिग के पिता द्वारा बार-बार कोर्ट में न्याय के लिए कहे जाने पर कोर्ट ने आरोपी महेंद्र सिंह के खिलाफ एक्शन लिया और महेश गंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपी दरोगा के ऊपर रेप के साथ-साथ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरी तरह से छानबीन में जुट चुकी है।

Uttarpradesh

हैरान कर देने वाली बात यह है कि नाबालिग लड़की को उसी की सहेली ने नौकरी का झांसा देकर किसी और के हाथों बेच दिया था। लेकिन महेशगंज के पुलिस फोर्स ने 9 जून को लड़की को सही सलामत बरामद कर लिया था। इसके बाद आरोपी दरोगा ने लड़की को शराब पिलाकर 15 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे पुलिस थाने में ही रखा।

Uttarpradesh

इस पूरी घटना की जानकारी जब नाबालिग लड़की ने अपने परिवार वालों को दी तो नाबालिग लड़की के पिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस से किसी भी तरह की मदद ना मिलने के कारण नाबालिग के पिता ने न्यायालय से एफआईआर कराने की मांग की। इसलिए कोर्ट के कहे जाने के बाद दरोगा पर मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन अभी भी दरोगा महेश गंज पुलिस थाने में तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *