IPL 2022 : RR टीम के धुरंधर ओपनर जोस बटलर ने फिर से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस IPL 2022 के हुए इस मुकाबले में शुक्रवार को फिर से अपना शतक जड़ दिया और RR की टीम की जीत में बहुत ही अहम भूमिका को निभा रहे है। बटलर ने 65 गेंदों पर 116 रन की अपनी इस पारी मे 9 चौके के साथ में 9 छक्के भी लगाए। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बहुत से मशहूर हस्तियों ने बटलर की तारीफ भी करी। कई यूजर्स ने तो उनसे जुड़े किसी भी प्रकार से मीम भी शेयर किए। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी एक बहुत ही मजेदार मीम शेयर किया, जिसमें वो बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आ रहे हैं।

IPL 2022

IPL 2022 : कुछ इस तरह करा ट्वीट

खेले गए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में RR ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर के 222 रन बनाने में कामयाब हो गयी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम ने भी 8 विकेट पर 207 रन ही बना पायी। इस मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए बटलर ने इस सीजन 2022 का अपना तीसरा शतक पूरा करा। उन्होंने अपने साथी ओपनर देवदत्त पडिक्कल (54) के साथ में मिलकर के 155 रन की साझेदारी को करने में कामयाब हुए। वहीं पर इस टीम के कप्तान संजू सैमसन ने भी 19 गेंदों पर 46 रन की एक छोटी तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके बाद में वसीम जाफर ने अपने ट्विटर पर एक मीम को शेयर किया। इसमें नवाजुद्दीन नहाने के लिए बैठे दिखाई दे रहे हैं, जो किसी फिल्म का सीन है। इस मीम पर लिखा हुआ था – रोज उठो, नहाओ, जोस बटलर की तारीफ करो और सो जाओ। इस मीम को 2 घंटे में करीब करीब 15 हजार यूजर्स ने लाइक किया और 676 बार इस मीम को लोगो ने रिट्वीट किया।

अश्विन को भी करा याद
वसीम जाफर ने साथ ही अश्विन को भी याद करते हुए कहा की अश्विन ने बटलर को साल 2019 में नॉन स्ट्राइकर छोर पर रन आउट किया था, जिसे मांकडिंग के रूप में जाना जाता है। उस समय अश्विन पंजाब किंग्स का हिस्सा हुआ करते थे। इस पर जाफर ने लिखा की आज बटलर को आउट करने के लिए स्ट्राइकर छोर पर हर किसी को संघर्ष करते हुए देखा जा रहा है। मुझे लगता है कि अब हम सभी को अच्छे से समझ में आ गया कि आखिर अश्विन ने क्यों बटलर को नॉन स्ट्राइकर छोर पर ही आउट करना चुना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *