Home Health Health Tips : आपकी भी मांस पेशियों में रहती है जकड़न, तो जाने इसके बचाव के उपाय

Health Tips : आपकी भी मांस पेशियों में रहती है जकड़न, तो जाने इसके बचाव के उपाय

0
Health Tips : आपकी भी मांस पेशियों में रहती है जकड़न, तो जाने इसके बचाव के उपाय

Health Tips : अगर कई बार आपकी मांसपेशियों में जकड़न रहती है तो आपको इस बात को हल्के में नहीं लेना चाहिए। कई बार गलत पोश्चर में बैठने या एक्सरसाइज करने के दौरान हमारी मांस पेशियों में खिंचाव आ जाता है। मांसपेशियों में जकड़न की समस्या बहुत परेशान करती है। मरोड़ आने पर मांसपेशियों में जकड़न हो जाती है। हमारी मांसपेशियां फाइबर से बनी होती है जिन्हें नसें कंट्रोल करती है। कई बार लोग इस चीज का ध्यान नहीं देते और अपनी सेहत बिगाड़ लेते हैं।

Health Tips

Health Tips : क्यों आती है जकड़न:-

  1. कई बार एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों में लैक्टिक अम्ल स्टोर हो जाता है, जो हमारे हाथ पैर और पीठ को ज्यादा प्रभावित करता है।
  2. ज्यादा अल्कोहल और कैफीन के इस्तेमाल से भी यह समस्या हो सकती है।
  3. ज्यादा स्ट्रेस और चिंता से भी मांसपेशियों में जकड़न होती है। इसे नर्वस टिक्स भी कहते है।
  4. कॉर्टिकोस्टेरॉइड और एस्ट्रोजन की गोलियां खाने से मांसपेशियों में जकड़न होने लगती है।
  5. विटामिन बी, विटामिन डी और कैल्शियम की कमी होने से भी ऐसा हो सकता है। जकड़न का उपचार:-
  6. इसमें थायराइड की जांच और इलेक्ट्रोलाइट की टेस्टिंग करने के बाद इलाज शुरू कर सकते हैं।
  7. इसमें डॉक्टर एमआरआई और सीटी स्कैन की सलाह भी दे सकते हैं।
  8. इसके अलावा लेक्टमोग्राफी से भी मांसपेशियों की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। मांसपेशियों की जकड़न से करें ऐसे बचाव:-
  9. खाने में संतुलित और पोषक चीजें खानी चाहिए।
  10. ताजा फल और सब्जियां ज्यादा खाएं।
  11. भरपूर नींद लें और प्रोटीन का सेवन करें।
  12. साबुत अनाज को खाने में शामिल करें।
  13. कैफ़ीन वाले ड्रिंक्स और स्मोकिंग ना करें।
  14. स्ट्रेस को दूर करने के लिए योग और मेडिटेशन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here