Noida: नोएडा (Noida) की एक महिला से साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला केदारनाथ के किसी एक होटल में ऑनलाइन कमरा बुक करने की कोशिश कर रही थी। कमरा बुक करने के दौरान आरोपी ने कई बार महिला को व्हाट्सएप पर क्यू आर कोर्ड भेजा। महिला ने एडवांस पेमेंट के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया था। इस क्यू आर कोड की मदद से आरोपी ने करीब 1 लाख की ठगी को अंजाम दिया।

नोएडा (Noida) के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर नोएडा (Noida) के सेक्टर 113 पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। शिकायत के अनुसार यह पूरा मामला 18 मई का है। नोएडा सेक्टर 113 में रहने वाली महिला के साथ करीब 95,604 की ठगी की गई है।

Noida

पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला के आधार से महिला गूगल मैप की मदद से केदारनाथ मे एक होटल की तलाश कर रही थी। महिला जून में केदारनाथ जाने का प्लान बना रही थी। गूगल मैप पर सर्च करने के कुछ समय बाद महिला को अननोन नंबर से एक फोन आया। उस कॉल पर सामने वाले व्यक्ति ने अपने आपको होटल का कर्मचारी बताते हुए बात की। आरोपी ने अपना नाम नितिन कुमार बताया था। आरोपी ने महिला से व्हाट्सएप द्वारा बातें की और फर्जी होटल और रूम के बारे में डिटेल्स भेजिए।

Noida : क्यूआर कोड के जरिए ठगी की वारदात को अंजाम

आरोपी ने महिला को समझाते हुए कहा कि वह होटल में एडवांस पेमेंट करें जो कि करीब ₹2000 हैं। आरोपी ने महिला को ₹2000 के लिए व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजा था। महिला ने क्यूआर कोड इस्तेमाल करते हुए 2000 रूपये ट्रांसफर किए तो महिला को पता चला कि उसके अकाउंट से ₹4000 निकल गए हैं। आरोपी ने महिला को समझाते हुए कहा कि यह ट्रांजैक्शन गलती से हो गया है। इसलिए मैं आपको दूसरा क्यूआर कोड भेज देता हूं। लेकिन महिला के अकाउंट से फिर से पैसे कट हो गए।

Noida : महिला से हुई 95,604 रुपये की ठगी

आरोपी इतना शातिर था कि उसने महिला को सामने से कॉल कर यह कहा कि QR-Code में कुछ गलती हो रही है। इसीलिए आपके अकाउंट से बार-बार ट्रांजैक्शन हो रहा है। आरोपी ने महिला को कहा कि आप के जितने भी पैसे कटे हैं, वह सभी आपको रिफंड हो जाएंगे। मैं उसकी जगह आपको दूसरा QR-Code भेजता हूं। महिला आरोपी व्यक्ति की बातों में आ गई लेकिन फिर महिला के अकाउंट से 9901 रूपये कट हो गए।

बार-बार हो रहे लेनदेन के कारण देखते ही देखते महिला के अकाउंट से 95,604 रुपए निकल गए। महिला ने जब आरोपी व्यक्ति को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा था। इतने बड़े ठगी के डर के कारण महिला ने तुरंत ही अपना अकाउंट बंद कर दिया।

Noida : धारा 420 के तहत FIR दर्ज

नोएडा (Noida) सेक्टर 113 के पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की आधार पर 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले के बाद पुलिस अधिकारी ने सभी जनता से यह अपील की है कि किसी भी तरह के साइबर क्राइम होने पर आप 1930 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *