Aamir Khan: फिल्म के विरोध के बाद भी आमिर ने फहराया तिरंगा, साथ में बेटी भी आई नजर

0
982
Aamir Khan

Aamir Khan: आमिर खान (Aamir Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में लगा दी गई है। लेकिन फिल्म की कहानी और आमिर खान के पुराने विवादों के चलते यह फिल्म विरोध के झमेले में पड़ चुकी है। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन भी सिनेमाघरों में लाल सिंह चड्ढा फिल्म लगाई गई है, वहां पर लोगों की संख्या ना के बराबर नजर आ रही है। वहीं दूसरी और आमिर खान (Aamir Khan) अपने घर की बालकनी में तिरंगा लहराते हुए नजर आ रहे हैं।

tiranga

Aamir Khan: आमिर खान ने भी फहराया तिरंगा

आमिर खान (Aamir Khan) हर घर तिरंगा अभियान के चलते हुए घर के बाहर तिरंगा फहराते हुए नजर आ रहे हैं। आमिर खान लोगों को राष्ट्रभक्ति का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। आमिर खान को अपनी बेटी इरा खान के साथ 75 वे स्वतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रध्वज लगाते हुए देखा गया है। हमारे सूत्रों से यह पता चला है कि आमिर खान और उनकी को स्टार करीना कपूर खान को बायकाट करने का आदेश दिया गया है।

Aamir Khan: आमिर खान की फिल्म पर लगे यह आरोप

लाल सिंह चड्ढा फिल्म पर यह आरोप लगाया गया है कि वह भारतीय जवानों और भारतीय सेना का अपमान कर रही है। और तो और यह कहा जा रहा है कि कहानी को तोड़ मरोड़ कर अपने हिसाब से तैयार किया गया है। यह तो हम सभी जानते हैं कि केंद्र सरकार ने सभी से यह अपील की है कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों के बाहर झंडा फहराया जाए। और तो और शुक्रवार के दिन आमिर खान (Aamir Khan) भी यह कार्य करते हुए नजर आए।

Aamir Khan: किन चीजों पर हो रहा है विरोध

आमिर खान ने कई सालों पहले एक बयान दिया था। उसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें भारत देश में रहने से डर लगता है। इस बयान के कारण आमिर खान काफी चर्चा का विषय बने हुए थे। वहीं दूसरी और अगर हम लाल सिंह चड्ढा फिल्म की बात करें तो यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रिमेक है। हॉलीवुड फिल्म में दिखाया गया है कि हीरो अपने सीनियर की जान बचाने की कोशिश करता है। लेकिन लाल सिंह चड्ढा फिल्मों में यह दिखाया गया है कि हीरो पाकिस्तानी आतंकवादी को बचा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here