Bollywood: बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार गणेश चतुर्थी पर या तो गणेश जी के दर्शन करने घर से बाहर निकलते हैं या फिर अपने घर में ही गणेश जी की स्थापना करते हैं। हाल ही में आए त्यौहार गणेश चतुर्थी पर कई बॉलीवुड स्टार की तस्वीरें सामने आई है जो की बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कई अभिनेता और अभिनेत्री गणेश जी के दर्शन के लिए जमा हुए हैं।
हाल ही में T-Series में गणपति जी की स्थापना की गई है। यहां पूजा के दौरान अनुराग बसु, आनंद एल राय और मुकेश भट्ट को देखा गया है।
जाने-माने सेलिब्रिटी नील नितिन मुकेश के घर पर गणपति जी का आगमन हुआ है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि नील नितिन मुकेश का पूरा परिवार पूजा में शामिल है और तो और सभी ने पारंपारिक वेशभूषा पहन रखी है।
वहीं दूसरी और अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा के घर पर भी गणपति स्थापित किया गया है। अर्पिता के घर पर कैटरीना कैफ और उनके पति विकी कौशल गणेश जी के दर्शन के लिए पधारे थे।
जेनेलिया और उनके पति रितेश देशमुख अपने दोनों बच्चों के साथ अर्पिता के घर पर गणेश जी के दर्शन के लिए गए थे। अर्पिता के घर पर इन सभी ने मिलकर काफी धूम भी मचाई।
सिर्फ इतना ही नहीं अपनी छोटी बहन अर्पिता और अपने जीजा आयुष शर्मा के घर पर सलमान खान भी गणेश जी के दर्शन के लिए पधारे थे।
सोहेल खान अपनी मां हेलेन के साथ कई गणपति पंडाल में दर्शन करने के लिए गए थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood) शिल्पा शेट्टी भी हर साल अपने घर पर गणेश जी की स्थापना करती है। गणेश जी की पूजा में रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी को देखा गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि श्रद्धा कपूर को हाल ही में जुहू बीच पर अपने करीबियों पद्मिनी कोल्हापुरे और तेजस्विनी कोल्हापुरे के साथ देखा गया है।
श्रद्धा कपूर हमेशा अपनी सादगी से लोगों को अपनी और आकर्षित कर लेती है।