Bollywood News : क्या मलाइका करने जा रही है अर्जुन कपूर से शादी? एक्ट्रेस ने किया इस तरफ इशारा

0
782
Bollywood News

Bollywood News : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आए दिन किसी ना किसी बात से चर्चा में बने रहते हैं। चाहे इस जोड़ी ने लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप के बारे में किसी को ना बताया हो लेकिन अब यह बहुत बार एक साथ देखे जाते हैं। अब मलाइका और अर्जुन एक साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर करते हैं। अभी तक इन्होंने अपने रिलेशनशिप को आगे ले जाने के बाद कभी भी नहीं की है। इन दोनों की शादी की अफवाह ने कई बार उठ चुकी है लेकिन दोनों में से किसी ने इस बात की कभी पुष्टि नही की।

अब आपको बता दें कि दोनों ही अपने भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने बताया कि अर्जुन कपूर ही उनके लिए सबसे अच्छे हैं। इसके अलावा दोनों अक्सर अपने रिश्ते को आगे ले जाने के बारे में सोचते हैं। इन दोनों की उम्र के गैप को देखकर कई बार इन्हें लोगों से बुरा भला भी सुनना पड़ा है। लेकिन दुनिया की परवाह किए बगैर यह दोनों अक्सर कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने अपने इस रिश्ते के बारे में बात की।

Bollywood News

Bollywood News : “हम भविष्य के बारे में सोच रहे”

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि हम भविष्य में भी एक दूसरे का साथ किसी तरह चाहते हैं। अगर आप रिलेशनशिप में हैं और आप कहते हैं ‘ओह मुझे नही पता’ तो मैं ऐसा बिल्कुल नहीं कहूंगी। यह मेरे लिए बहुत जरूरी है। हम ऐसी स्टेज पर हैं जहां हम आगे के बारे में जरूर सोचते हैं कि हमें क्या करना है? हम एक दूसरे को काफी अच्छे से समझते हैं हमारी सोच भी एक दूसरे से बहुत मिलती है।

“हमेशा एक साथ रहेंगे”

उन्होंने आगे बताया कि ‘हम एक परिपक्व स्थिति में है। यहां कई और चीजें भी है लेकिन हम अपना भविष्य एक साथ देखते हैं। हम हमेशा सोचते हैं कि इसे आगे कहां तक से लेकर जा सकते हैं। हम एक दूसरे के साथ हंसी मजाक और बातें करते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम अपने रिलेशनशिप को लेकर गंभीर नहीं है। हम इस रिलेशनशिप में एक दूसरे के साथ सकारात्मक और सुरक्षित महसूस करते हैं। अर्जुन मुझे कॉन्फिडेंस देता है।’

भविष्य के लिए मिल कर लेंगे फैसला

मलाइका ने आगे बात करते हुए कहा कि ‘हमें सारी बातें अभी नहीं बतानी चाहिए। हम सभी अपनी जिंदगी में किसी ना किसी से प्यार करते हैं। मैं अभी भी कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ आगे बढ़ना चाहती हूं। हम आगे के बारे में मिलकर फैसला लेंगे लेकिन मुझे यह पता है कि वह मेरे लिए बहुत खास है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here