Health Tips : हर कोई चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत गरमा गरम चाय के साथ हो। और आखिर में ऐसा होता भी है। सुबह उठते ही चाय नहीं मिले तो पूरा मूड खराब हो जाता है। कई लोगों के बेड टी के शौकीन भी होते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि सुबह खाली पेट चाय पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चाय जितनी ज्यादा कड़क होगी उतना ही नुकसान होगा। कड़क चाय में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है जो खाली पेट में ज्यादा नुकसान करती है। तो सुबह खाली पेट चाय पीने से पहले यह कुछ बातें आपको जान लेनी चाहिए…

Health Tips
  1. पाचन तंत्र कमजोर: रोज सुबह खाली पेट चाय पीने से हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। आपको बता दें कभी कभी आप खाली पेट चाय पीते हैं तो इससे ज्यादा नुकसान नहीं होता लेकिन अगर आप काफी लंबे समय से खाली पेट चाय पी रहे हैं तो यह आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।
  2. भूख मर जाना: रोजाना खाली पेट चाय पीने से हमारी भूख पर भी असर पड़ता है। बार-बार चाय पीने से हमारी भूख मर जाती है। कुछ लोग दिन में कई बार चाय पीते हैं जिससे उनकी भूख मर जाती है। भूखा रहने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।
  3. एसिडिटी बढ़ाए: खाली पेट चाय पीने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि हमारे पेट में गैस बनने लगती है या एसिडिटी हो जाती है। इससे हमारे शरीर में मौजूद पाचक रसों पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए बार-बार चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
  4. पेट मे जलन और उल्टी: गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को पेट में जलन या उल्टी की समस्या होने लगती है। इसका बड़ा कारण खाली पेट चाय पीना भी हो सकता है। सुबह सुबह खाली पेट चाय पीने से जी मचलना, उल्टी और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में चाय कम ही पीनी चाहिए।
  5. तनाव और अनिद्रा: बार-बार चाय पीने से हमारी नींद पर भी असर पड़ता है। खासकर जब हम खाली पेट चाय पीते हैं। काफी लंबे समय तक खाली पेट चाय पीने से तनाव या डिप्रेशन भी हो सकता है। खाली पेट चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि खाली पेट चाय कम ही पियें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *