Madhuri Dixit: बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) 55 वर्ष की हो चुकी है, लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती के आगे सब चाय कम पानी नजर आते हैं। आज भी इनका लुक लोगों को प्रेरणा देने का काम करता है। हाल ही में झलक दिखला जा के सेट के दौरान माधुरी दीक्षित को साड़ी में देखा गया। जिसके बाद सभी की नजरें माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) पर ही टिकी रही।
लेकिन झलक दिखला जा के सेट पर माधुरी दीक्षित को टक्कर देती हुई नोरा फतेही भी कुछ कम नहीं लग रही थी। यहां तक कि नोरा ने भी साड़ी पहन रखी थी। अब तस्वीरों को देखकर आप सोचिए कि आप को माधुरी दीक्षित और नोरा में से कौन बेहतर लग रहा है?
माधुरी दीक्षित ने रेड और वाइट कलर के Polka-dot वाली साड़ी कैरी की है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) कितनी खूबसूरत नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने गोल्डन पफ्ड स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना हुआ है।
माधुरी दीक्षित का यह अलग सा लुक लोगों को बहुत पसंद आने वाला है। माधुरी दीक्षित ने जिस तरह से अपना लुक कैरी किया है, चाहे तो कोई भी महिला इस लुक को अपना सकती हैं। यहां तक कि माधुरी दीक्षित ने अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए बालों को भी खुला छोड़ रखा है।
वहीं दूसरी और नोरा फतेही भी साड़ी में कहर ढाती हुई नजर आ रही है। नोरा ने जिस तरह की साड़ी कैरी की है, उससे तो नोरा की खूबसूरती पर और भी चार चांद लग गए हैं। नोरा ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी है और उसी के साथ डीप नेक वाला ब्लाउज कैरी किया है।
नोरा फतेही ने बेहद केयरफ्री अंदाज में साड़ी का पल्लू ले रखा है। इसके साथ अपने लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए नोरा ने हाई पोनीटेल स्टाइल में बालों को बांधा हुआ है, जो उनके लुक को काफी स्टाइलिश बना रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बहुत ही जल्द माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और नोरा हमें झलक दिखला जा के जज के रूप में नजर आने वाली है। और तो और इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ करण जौहर भी नजर आएंगे।