Parineeti Chopra Photos : बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा के पास हर तरह के आउटफिट को कैरी करने का एक अलग ही अंदाज है। हाल ही में परिणीति ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें वह ब्लू कलर की साड़ी में नजर आ रही है, जो की बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

स्लीवलेस ब्लाउज के साथ ब्लू कलर की साड़ी में परिणीति कहर ढा रही है। मिरर के सामने अपना ईयररिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है।

परिणीति के फैंस उन्हें साड़ी में देखकर ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। हर कोई उनकी फोटोस पर कमेंट और कॉन्प्लीमेंट दिए जा रहा है।

Parineeti Chopra Photos

Parineeti Chopra Photos : परिणीति को साड़ी बहुत पसंद

हम आपको बता दें कि परिणीति को साड़ी बहुत पसंद है। परिणीति कई बार मौका मिलने पर साड़ी पहन लेती है।

परिणीति ने हाल ही में जो फोटो शेयर की है, वह उड़ीसा से की है। परिणीति को वहां के लोगों से मिलना, उनसे बातचीत करना और वहां का लोकल खाना बहुत पसंद है।

परिणीति को आप बहुत ही जल्द आ रही उनकी फिल्म ‘ऊंचाई’ में देखेंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्‍ता जैसे मंझे हुए एक्‍टर्स हैं।

हाल ही में कुछ समय पहले परिणीति का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें वह स्कूबा डाइविंग करती हुई समुद्र को साफ करती नजर आ रही है।

यह तो हम सभी जानते हैं कि परिणीति को पर्यावरण से कितना प्यार है। जल जीवो की सुरक्षा के लिए परिणीति समुद्र की सफाई करते हुए और भी लोगों को प्रोत्साहित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *