Priyanka Chopra Daughter : बॉलीवुड इंडस्ट्री से हॉलीवुड इंडस्ट्री का रास्ता तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत एक आम लड़की के रूप में की थी। आज के दौर में प्रियंका ने अपने कामयाबी के झंडे गाड़ लिए हैं। प्रियंका ने अमेरिका के सिंगर निक जोनस से शादी कर ली है। प्रियंका सेरोगेसी की मदद से एक बच्चे की मां बन गई है। ऐसे देखा जाए तो प्रियंका आए दिन अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। लेकिन हाल ही में प्रियंका के माता जी के जन्मदिन पर प्रियंका ने एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Priyanka Chopra Daughter

Priyanka Chopra Daughter : 16 जून 2022 को प्रियंका चोपड़ा की मां का जन्मदिन

16 जून 2022 को प्रियंका चोपड़ा की मां का जन्मदिन था। प्रियंका ने अपनी मां को विश करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती जोनस और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा नजर आ रही है। आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि मधु ने अपनी नाती को गोद में उठा रखा है। और प्रियंका बड़े ही प्यार से अपनी बेटी को देख रही है। इस प्यारी सी फोटो के साथ प्रियंका ने अपनी मां को विश किया और सभी के साथ फोटो शेयर की।

प्रियंका चोपड़ा अपनी मां को विश करते हुए लिखती है, “हैप्पी बर्थडे मम्मा, आप वैसे ही मुस्कुराते रहिए जैसे आप मुस्कुराती हैं। आप जिस तरह से अपनी जिंदगी का अनुभव लेती है, उसे देख कर मुझे बहुत प्रेरणा मिलती है।” प्रियंका का यह प्यार भरा मैसेज और इस प्यार भरी फोटोस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अभी कुछ समय पहले मदर्स डे पर पहली बार अपनी बेटी की तस्वीर सभी के साथ शेयर की थी। उस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका ने अपनी बेटी को गोद में ले रखा है और ने उसे प्यार से देख रहे हैं। इस प्यारी तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया कि उनकी बेटी 100 दिन बाद NICU से बाहर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *