Ranveer Singh: यह तो हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के चुलबुले एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी फिल्मों के साथ जिंदा दिल के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में मंगलवार के दिन फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान रणवीर सिंह ने विक्की कौशल के साथ अपनी तुलना की और फिर रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के बारे में एक बात भी बताई। मीडिया रिपोर्टर ने रणवीर सिंह और विक्की कौशल को एक साथ बात करते हुए देखा और रणवीर सिंह का कहना है कि उनका और विक्की कौशल का कुछ-कुछ स्वभाव एक जैसा है।

Ranveer Singh

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के मुंह से यह कहता हुआ दिखा कि विक्की कौशल के लिए यह साल काफी बेहतर रहा है। यहां तक कि रणवीर ने बताया कि इन दोनों में क्या क्या समानताएं हैं? जैसे कि रणवीर सिंह का कहना है कि वह और विक्की कौशल दोनों ही अपने मां के लाडले हैं। रणवीर सिंह का कहना है कि यह दोनों अभिनेता लंबे और काफी हैंडसम है और अपने सपनों की दुनिया को खुशी से जी रहे हैं।

Ranveer Singh

यहां तक कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने यह भी कह दिया कि लोग विक्की और रणवीर सिंह को यह कहते आए हैं कि कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण इन दोनों की औकात से बाहर की अभिनेत्रियां हैं। आज से कुछ समय पहले यह सुनने में आया था कि रणवीर सिंह और विक्की कौशल को करण जौहर की फिल्म ‘तख़्त’ मे भाइयों का अभिनय निभाना था, लेकिन वह फिल्म नहीं बन रही।

Ranveer Singh

बातों ही बातों में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बारे में भी मजाक कर लिया। रणवीर सिंह ने मजाक मजाक में यह कह दिया कि रणबीर कपूर और आलिया ने निजी और छोटी सी शादी कर ली। यहां तक कि उन्होंने खाने के मामले में अपने काफी पैसे बचा लिए होंगे। रणवीर सिंह ने मजाक में यह भी कह दिया कि उनके पिता को आलिया भट्ट की शादी काफी पसंद आई है।

Ranveer Singh

Ranveer Singh: विकी कौशल ने जीता बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

रणवीर सिंह ने ’83’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेतआ का अवार्ड अपने नाम किया तो वहीं दूसरी और विक्की कौशल ने भी ‘सरदार उधम सिंह’ का सर्वश्रेष्ठ अभिनय करने का बेस्ट एक्टर अवार्ड अपने नाम कर लिया। इन दोनों कलाकारों के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी मौजूद थे।

Ranveer Singh

Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण ने दी रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी

दरअसल आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेस्ट एक्टर का अवार्ड रणवीर सिंह को उन्हीं की पत्नी के हाथों दिया गया है। इस अवॉर्ड शो में रणवीर सिंह ने लाल रंग के सूट को कैरी किया है तो वहीं दूसरी और दीपिका पादुकोण ने एक लंबी नीली शर्ट और मैचिंग डेनिम के साथ सफेद जूते पहने हुए काफी स्टाइलिश दिखीं। यहां तक कि जब दीपिका ने अपने पति को अवार्ड दिया तो उसके बाद रणवीर सिंह ने उन्हें स्टेज पर किस भी किया।

Ranveer Singh

जब इवेंट के दौरान विक्की कौशल अपनी पत्नी के साथ एंट्री कर रहे थे। तब रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए कहा कि हे भगवान सुंदर जोड़ी क ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखिएगा। वहीं दूसरी और रणवीर सिंह के साथ शो को होस्ट कर रहे अर्जुन कपूर ने कहा कि आई चिकनी चमेली अपने पति के साथ।

Ranveer Singh

अब अगर हम रणवीर सिंह के काम की बात करें तो जल्द ही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट साथ में एक फिल्म करते हुए नजर आएंगे, उस फिल्म का नाम ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बताई जा रही है। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *