Home Games IPL 2022 : IPL के इतिहास में CSK दूसरी बार नहीं पहुंची प्लेऑफ में, जाने टीम का अब तक का सफर

IPL 2022 : IPL के इतिहास में CSK दूसरी बार नहीं पहुंची प्लेऑफ में, जाने टीम का अब तक का सफर

0
IPL 2022 : IPL के इतिहास में CSK दूसरी बार नहीं पहुंची प्लेऑफ में, जाने टीम का अब तक का सफर

IPL 2022 : आईपीएल 2022 में गुरुवार को मुंबई और चेन्नई की टीम का आमना-सामना हुआ। इस मुकाबले को मुंबई की टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी से अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया। चेन्नई की टीम से 98 रन ही बना पाई। मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट खोकर जीत हासिल की। इस के बाद चेन्नई की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है

इस बार के आईपीएल सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमें प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। अब तक के आईपीएल इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब चेन्नई सुपर किंग्स प्लेयर में नहीं पहुंची। इससे पहले साल 2020 में चेन्नई की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई थी। आपको बता दें मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई की टीम ने ही सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। मुंबई में 5 बार तो चेन्नई सुपर किंग के चार बार ट्रॉफी अपने नाम की है। एक और अनोखी बात इस बार हुई है कि मुंबई और चेन्नई की टीम दूसरी बार एक साथ प्लेऑफ से बाहर हुई है।

IPL 2022

IPL 2022 : IPL में अब तक CSK का प्रदर्शन:-

● 2008 – रनर अप
● 2009 – सेमीफाइनल
● 2010 – विजेता
● 2011 – विजेता
● 2012 – रनर अप
● 2013 – रनर अप
● 2014 – क्वालीफायर 2
● 2015 – रनर अप
● 2018 – विजेता
● 2019 – रनर अप
● 2020 – लीग स्टेज
● 2021 – विजेता
● 2022 – लीग स्टेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here