Home Games IPL 2022 : चोट के कारण आईपीएल के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे से भी होगी इस धाकड़ बल्लेबाज की छुट्टी, चोट पर आया अपडेट

IPL 2022 : चोट के कारण आईपीएल के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे से भी होगी इस धाकड़ बल्लेबाज की छुट्टी, चोट पर आया अपडेट

0
IPL 2022 : चोट के कारण आईपीएल के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे से भी होगी इस धाकड़ बल्लेबाज की छुट्टी, चोट पर आया अपडेट

IPL 2022 : चोटिल होने के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव आईपीएल से तो बाहर हो ही चुके हैं, लेकिन अब उनके लिए एक और बुरी खबर आई है। ऐसी जानकारी मिली है कि उनकी चोट ठीक होने में 4 हफ्ते का समय ले सकती है। इस तरह से 9 जून से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज में उनके लिए दिक्कत आ सकती है। आपको बता दें आईपीएल खत्म होने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका की पांच मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सूर्यकुमार यादव को 6 मई को हुए गुजरात टाइटन के खिलाफ मैच में रन लेने के दौरान बाएं हाथ में चोट लग गई थी। उनके हाथ में सूजन आने से उन्हें आईपीएल से बाहर होना पड़ा था।

इस मैच के दौरान लगी चोट:- पिछले सोमवार को मुंबई इंडियंस के द्वारा एक बयान जारी किया गया था जिसमें बताया गया कि, “सूर्यकुमार यादव के बाएं हाथ में मांसपेशियों में खिंचाव आने से सूजन आ गई है। अब वह आईपीएल के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे। उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने आराम करने के लिए कहा है।” चोर का पता लगने के बाद सूर्य कुमार बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में नहीं गए और बुधवार को मुंबई में उनका स्कैन कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही वह बेंगलुरु जा सकते हैं।

IPL 2022

IPL 2022 : शुरुआती मुकाबले में नहीं खेल पाए थे सूर्यकुमार:

चोट लगने के कारण सूर्यकुमार दूसरे हफ्ते ही आईपीएल से मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। चोट लगने के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। आईपीएल 2022 से बाहर होने के पहले उन्होंने आठ मैच खेले जिनमें तीन अर्धशतक के बदौलत 309 रन बनाए थे।

नही होंगे दक्षिण अफ्रीका के दौरे में शामिल:

जानकारी के अनुसार उन्हें 4 हफ्ते का आराम दिया गया है। इस तरह वह दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पूरी तरह बाहर हो जाएंगे। लेकिन होने की सीरीज के लिए शर्तों के साथ चुना जा सकता है। इसके लिए उन्हें सीरीज से पहले फिट होना जरूरी है। आईपीएल के फाइनल होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम चुनी जाएगी। तभी सूर्यकुमार यादव को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here