Health News : गर्मियों के मौसम में लू से बचने के लिए कई लोग कच्चे प्याज खाने के शौकीन होते हैं। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा कच्चा प्याज खाते हैं तो यह आपकी सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। एक खबर के अनुसार अगर हम सही मात्रा में प्याज का प्रयोग करते हैं तो वह हमें कई बीमारियों से बचाता है। हमारे हार्ट और ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखता है। जरूरत से ज्यादा कच्चा प्याज खाते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। कच्चा प्याज खाने से हमारा ब्लड शुगर लेवल तो प्रभावित होता ही है साथ ही पेट की कई बीमारियां हो सकती हैं।

Health News

Health News : कच्चे प्याज से होने वाले नुकसान:

सर्जरी:- अगर पहले कभी आप की सर्जरी हुई है तो कच्चा प्याज खाने से ब्लड क्लोटिंग हो सकती है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी कम हो सकता है। इसलिए सर्जरी होने से 1 सप्ताह पहले और बाद में आपको प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।

डाइजेशन की प्रॉब्लम:- अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपको कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।

प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीडिंग:- अगर आप गर्भवती हैं या फिर आप बच्चे को दूध पिलाती हैं तो आपको कच्चा प्याज खाने से बचना चाहिए। इस वजह से आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है।

क्रॉस एलर्जी:- अगर आप क्रॉस एलर्जी की समस्या से ग्रसित हैं तो ज्यादा कच्चा प्याज खाने से यह समस्या और बढ़ सकती है। अगर किसी व्यक्ति को मोगवार्ट या सेलेरी से एलर्जी है तो उस व्यक्ति को प्याज से भी एलर्जी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *