IPL 2022 : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन हो चुका है। लेकिन संजू सैमसन को अभी तक चयनकर्ताओं की तरफ से कोई भी जवाब नहीं मिला है। इसके बाद वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 26 गेंदों में 47 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के साथ होने वाले मैच में भी वह अपना प्रदर्शन ऐसा ही रख कर चयनकर्ताओं को जवाब देना चाहेंगे।

IPL 2022

IPL 2022 : अच्छा खेल रहे है सैमसन

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच में वह किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ने वाले। मैच होने से पहले इसीलिए उन्होंने ट्रेनिंग सेशन के दौरान जमकर पसीना बहाया है। ट्रेनिंग सेशन के दौरान वह बड़े बड़े छक्के लगा रहे थे। गुजरात के खिलाफ हार मिलने के बाद संजू सैमसन बेंगलुरु के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। गुजरात के खिलाफ मैच में भी उन्हें अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। इसके बाद बेंगलुरु के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में पहुंचाकर चयनकर्ताओं को भी जवाब देना चाहेंगे।

IPL में प्रदर्शन रहा अच्छा:- आईपीएल 2022 में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन में कुल 15 मुकाबले खेले हैं। जिसमे 30.07 की औसत से 421 रन बनाए है। 150 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने इस सीजन में दो अर्धशतक भी लगाए है।

आपको बता दें राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद वह कभी भी फाइनल में नहीं पहुंच पाई। उस समय राजस्थान के कप्तान शेन वॉर्न थे। शेन वॉर्न का इसी साल हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसलिए इस बार राजस्थान की टीम आईपीएल की ट्रॉफी जीतकर अपने पूर्व कप्तान को श्रद्धांजलि देना चाहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *