IPL 2022 : IPL 2022 का 67वां मुकाबला बेंगलुरु और गुजरात की टीम के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेला जाएगा। आपको बता दे यह मैच दोनों ही टीमों का अंतिम लीग मैच होगा। अंतिम लोग मैच से पहले बेंगलुरु और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को एक अलग ही अंदाज में देखा गया। वह इस मैच से पहले जिम में जमकर पसीना बहा रहे है। उनका वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका वीडियो ट्वीट कर कैप्शन में लिखा है, “रिजल्ट आपके हाथ मे नही होते, लेकिन मेहनत और कोशिश आपके हाथ मे ही रहती है।”

IPL 2022

IPL 2022 : वायरल हो रहा वीडियो:-

बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली का आईपीएल 2022 में कुछ खास प्रदर्शन नही रहा। वह हर बार रन बनाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे थे। आज उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर वेट लिफ्टिंग का वीडियो शेयर किया है, जिसे हजारों लाइक्स मिल चुके है। कोहली इस से पहले भी जिम वर्कऑउट का एक वीडियो शेयर कर चुके है। इसमें उनके साथ उनकी वाइफ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी जिम में उनके साथ वर्कऑउट कर रही है। इस वीडियो को भी उनके फैंस ने काफी पसंद किया है।

कोहली का IPL प्रदर्शन:- विराट कोहली का IPL 2022 में प्रदर्शन काफी निराश करने वाला रहा है। उन्होंने 13 मैचों में 20 से कम के एवरेज और 113 के लगभग स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने केवल एक अर्धशतक लगाया है। इसके अलावा वह 3 बार 3 रन बनाकर भी आउट हुए है। वह रन बनाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोई बड़ी पारी नही खेल पा रहे। इसलिए उन्हें कुछ समय के लिए आराम दिए जाने को कहा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार विराट कोहली को साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *