Rishab Pant in IPL 2022 : आईपीएल के इस सीजन में ऋषभ पंत के साथ कई कप्तानों की कप्तानी पर सवाल उठाए गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी लीग मैच हारने के बाद दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। इस मैच में मुंबई के टिम डेविड आउट हुए थे, लेकिन कप्तान पंत ने DRS नही लिया।

इसके बाद डेविड ने 11 गेंदों पर 44 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अपनी टीम मुंबई को जीत दिलाई। मैच हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की काफी आलोचना हुई। इसके बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत का बचाव करते हुए उन्हें अच्छा कप्तान बताया। रोहित शर्मा ने कहा कि ऋषभ पंत समय के साथ अच्छे खिलाड़ी और कप्तान बन जाएंगे।

Rishab Pant in IPL 2022

Rishab Pant in IPL 2022 : अगले सीजन भी ऋषभ को रखें कप्तान

इसके बाद पूर्व स्पिनर पीयूष चावला ने भी ऋषभ पंत का बचाव करते हुए कहा कि कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत से कुछ गलतियां जरूर हुई है लेकिन उन्हें अगले आईपीएल सीजन में भी कप्तान बनाए रखना चाहिए। पीयूष चावला ने पंत के बारे में कहा कि अभी वह युवा है और सीख रहे हैं। कप्तान के रूप में गलतियां होती हैं और ऐसा किसी भी कप्तान के साथ हो सकता है। उन्होंने कहा वह आने वाले समय में अपनी गलतियों से जरूर सीखेंगे। यह सब अनुभव के साथ होगा। पीयूष चावला ने कहा कि ऋषभ पंत बेहद स्मार्ट क्रिकेटर हैं। भविष्य में वह अपनी गलतियों से सीख कर अच्छे कप्तान साबित होंगे।

इसके अलावा दिल्ली कैपिटल के कोच रिकी पोंटिंग ने भी ऋषभ पंत का बचाव किया है। उन्होंने कहा एक कप्तान के तौर पर ऋषभ अच्छे विकल्प थे। पिछले सीजन में पॉइंट टेबल में हम सबसे टॉप पर रहे, लेकिन प्लेऑफ में हार गए। इसके साथ ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा, वह अभी युवा हैं और टी-20 में कप्तानी करना कोई आसान बात नहीं हैम पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल के कप्तान थे। लेकिन उनके चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली को 7 मैचों में जीत मिली। लेकिन आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *