Body Health : शरीर पर सूजन होने के कई कारण हो सकते हैं जिससे आपका शरीर आपको फूला फूला सा महसूस होता है। ऐसी परेशानी को दूर करने के लिए आप घरेलू उपाय काम में ले सकते हैं। आइए हम बताते हैं आपको इन घरेलू उपायों के बारे में….

Body Health

Body Health : इन चीज़ो का करे इस्तेमाल

तुलसी:- शरीर की सूजन को कम करने के लिए आप रोजाना तुलसी की पत्तियों को चबा सकते हैं। इससे आपके शरीर की सूजन कम होगी। तुलसी की पत्तियों की चाय भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

अलसी के बीज:- अलसी का बीज सूजन को कम करने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसका इस्तेमाल आप कई प्रकार से कर सकते हैं। जैसे अलसी की चाय, रोस्टेड अलसी, अलसी का पानी इत्यादि।

सरसों का तेल:- जिस जगह शरीर पर सूजन है वहां आप सरसों का तेल की मालिश कर सकते हैं। आप इसे गर्म करके शरीर पर मालिश करेंगे तो आपको काफी आराम मिलेगा।

सेंधा नमक:- सूजन को कम करने के लिए गर्म पानी में सेंधा नमक डालें। अब इस पानी में प्रभावित हिस्से को कुछ समय के लिए रखें। अगर पूरे शरीर पर सूजन है तो इस पानी से आप नहा ले।

नारियल तेल:- आप नारियल के तेल से खाना पका कर खा सकते हैं जिससे आपको शरीर की सूजन में काफी लाभ मिलेगा। इस तेल से बॉडी की मसाज भी कर सकते हैं।

धनिया:- अगर आपके हाथ पैरों में ज्यादा सूजन आ रही है तो आप धनिया का पानी भी पी सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *