Health Tips fir Summer : गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कई चीजें खाते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में गलत खानपान शरीर को बीमार बना देते हैं। गर्मी के मौसम में हमेशा कम ही खाना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मियों के मौसम में क्या खाना आपके लिए अच्छा रहेगा।

Health Tips for Summer

Health Tips for Summer : इन पांच चीज़ो को करे शामिल

नारियल पानी: गर्मियों के मौसम में नारियल पानी सबसे अच्छा विकल्प है। नारियल पानी में भरपूर मात्रा में कई तरह के विटामिंस, मिनरल्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं। नारियल पानी पीने से शरीर में ठंडक तो आती ही है, यह आपके शरीर को बीमार होने से भी बचाता है।

नींबू पानी: नींबू पानी तो सभी मौसम में शरीर के लिए अच्छा रहता है। लेकिन अगर गर्मियों के मौसम में शरीर को नींबू पानी सुबह-सुबह मिल जाए तो बात ही कुछ और है। इसमें आप एक चुटकी जीरा पाउडर और नमक भी मिलाकर पी सकते हैं। यह आपको दिनभर एनर्जेटिक और ठंडा रखता है।

तरबूज: गर्मियों के मौसम में तरबूज का बहुत फायदा होता है। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, विटामिन ए का भी बहुत अच्छा स्रोत है। यह शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है। इसमें 90% पानी है पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है।

पुदीना: गर्मियों के मौसम में पुदीना आसानी से मिल जाता है। इसे आप छाछ, दही, रायते में मिलाकर खा सकते हैं। शरीर को ठंडा रखने के साथ ही आपको ताजगी भी देगा।

दही: गर्मियों के मौसम में शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए दही सबसे अच्छा स्रोत है। खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। दही में मौसमी फल मिलाकर आप इसे रायता भी बना सकते है।

खीरा: खीरे में पानी बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। हमारे शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। इसमें बहुत ज्यादा फाइबर पाया जाता है और यह कब्ज की परेशानी को भी दूर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *