Covid-19 : दुनिया को कोरोना से रूबरू कराने वाला और सबसे पेहले कोरोना की मार झेलने वाला चीन का वुहान शहर ही था। यही वो शहर था जहां के लोगों को बीमारी का प्रकोप रोकने के लिए अमानवीय नियम-कानूम का पालन करने के लिए बाध्य किया गया। एक बार चीन के एक शहर में कुछ वैसे ही हालातपैदा हो गए है और इसीलिए इसे नियमों के बंदिश में कैद किया जा रहा है। एक बार फिर चाइना में कोरोना ने दस्तक दे दी है.
चीन के बेहद ही सख्त कानूनों की वजह से ही चीन में कोरोना ने एक शहर के भीतर ही दम तोड़ दिया था। उसके बाद पूरी दुनिया को इस महामारी का कहर झेलना पड़ा और आज भी झेल रही है। लेकिन अब एक बार फिर चीन में कोरोना की ने वापसी की है, चीन के शंघाई में फिर से लॉकडाउन लग गया है और शहर एक जेल बन चूका है। घरों में पॉज़िटिव केसेज मिलने पर वहां घर के बाहर लोहे की जालीदार दीवार बनाकर इलाकों को सील किया जा रहा है।
Covid-19 : घरो के बहार हुई बेरिगेडिंग
कोविड महामारी की वजह से लॉकडाउन तो पूरी दुनिया में लगा लेकिन चीन का लॉकडाउन दुनिया का सबसे सख्स लॉकडाउन होता है। यहां पुलिस लोगों के घरों के बाहर बाड़े बना देती है, घर से बाहर निकलने पर सख्त पाबन्दी लगा दी जाती है। और अभी भी चीन में ऐसा ही देखने को मिल रहा है। शंघाई में कोविड के केसेज़ मिलते ही पूरे शहर में लॉकडाउन लग गया है और हर जगह लोहे की दीवारे बना दी गयी है। लोगो को अपने घरो में बंद कर दिया गया है।