Health Tips for Summer : गर्मी के दिनों में खाने पीने का कुछ भी मन नहीं होता। पूरे दिन शरीर में सुस्ती छाई रहती है। कोई भी काम करने का मन नहीं करता। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है आपके शरीर में ऊर्जा की कमी हो गई है। शरीर में एनर्जी की कमी होने से काम करने का मन नहीं करता। पूरे दिन शरीर में सुस्ती छाई रहती है और कई बार ऐसा पानी की कमी के कारण भी होता है। गर्मियों के दिनों में कई लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते हैं। गर्मी के मौसम में पसीना ज्यादा निकलने से इंसान को डिहाइड्रेशन हो जाता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या हो रही है तो आपको भी एनर्जी ड्रिंक की जरूरत पड़ेगी। तो ऐसी भरपूर गर्मी में आप तीन एनर्जी ड्रिंक का सहारा ले सकते हैं जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं।

Health Tips for Summer

Health Tips for Summer : एक्सपर्ट्स ने बताएं यह ड्रिंक्स

क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट अंशुल जयभारत ने इन तीन कूल एनर्जी ड्रिंक्स के बारे में बताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने इन होम मेड एनर्जी ड्रिंक्स बनाने के बारे में बताया है। इन्हें पीने से आप को गर्मी के अंदर ठंडक महसूस होगी। इसके साथ ही शरीर का एनर्जी लेवल भी बढ़ेगा।

गर्मी में पीएं ये एनर्जी ड्रिंक्स

  1. जौ नींबू पानी: जौ और नींबू से बना यह एनर्जी ड्रिंक पोटेशियम से भरपूर है। इसका सेवन करने से आपको शरीर के अंदर ठंडक महसूस होगी। इससे एनर्जी के साथ साथ आपको अपना पेट भी भरा हुआ महसूस होगा। यह हमारे हार्ट के लिए भी अच्छा होता है। इस ड्रिंक के एक गिलास में 50 कैलोरी ऊर्जा मिलती है।

2.कोको-खरबूज पानी: इस एनर्जी ड्रिंक में नारियल पानी, पुदीना, खरबूजा, काला नमक और नींबू मिलाया जाता है। एक गिलास कोको-खरबूज पानी से आप पूरे दिन हाइड्रेट रहेंगे और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी शरीर मे बना रहेगा। इसके एक गिलास में आपको 45 कैलोरी एनर्जी मिलती है।

  1. नींबू-शहद-अदरक ड्रिंक: इस एक गिलास एनर्जी ड्रिंक पीने से आपको 30 कैलोरी एनर्जी मिलेगी। यह ड्रिंक आपको तुरंत एनर्जी देता है। इसके साथ ही यह आपके पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह आपको इस कड़कती गर्मी में पेट की कई बीमारियों से दूर रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *