Stomach Worm Solution : अगर आपके पेट में भी कीड़े पड़ गए हैं तो आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। यह समस्या ज्यादा लोगों में पाई जाती है जो कि आम है। लेकिन यह बीमारी ज्यादातर बच्चों में देखी जाती है। यह उनके खान-पान और खराब आदतों के कारण उनको हो सकती है। अगर आपको लगता है कि आपके घर के किसी सदस्य के पेट में भी कीड़े पड़ गए हैं तो आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इससे छुटकारा दिला सकते हैं।

Stomach Worm Solution

Stomach Worm Solution : आइए हम बताते हैं कुछ घरेलू तरीके…..

मूली:- आपको 50 मिलीलीटर मूली के रस में काली मिर्च का चूर्ण और सेंधा नमक मिलाकर रोज सुबह शाम पीना होगा। जिससे आपकी आंत के कीड़े मर जायेंगे।

कालीमिर्च:- एक गिलास मट्ठे के साथ 4-6 कालीमिर्च का चूर्ण रात को सोने से पहले लेना होगा। इसव भी आपके पेट के कीड़े शांत हो जाएंगे।

कलौंजी:- 10 ग्राम कलौंजी को पीस कर 3 चम्मच शहद के साथ रात को सोते समय रोजाना सेवन करने से आपके पेट के कीड़े खत्म हो जाएंगे।

शहद:- अजवाइन का पाउडर बनाकर एक चुटकी के साथ एक चम्मच शहद मिला लें। इस चूर्ण का सेवन आपको दिन में तीन बार करना होगा।

गाजर:- गाजर का रस रोज सुबह खाली पेट पीने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते है। गाजर की या किसी भी चीज की कांजी बनाकर पीने से भी पेट के कीड़े साफ होते है। इसका असर जानने के लौये आप अपनी डाइट में इसे 5 दिन लगातर शामिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *