Health Tips for Women: कई महिलाएं अपनी सेहत को लेकर लापरवाही होती है। वह छोटी-छोटी परेशानियों को इग्नोर कर देती है जो बाद में बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है। इस बारे में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निशा कपूर बताती है कि शारीरिक रूप से जब भी हम अस्वस्थ महसूस करते हैं तो हमारा शरीर हमें संकेत देता है लेकिन महिलाएं इसे मामूली चीज समझ कर टाल देती हैं जो कि उनकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए समय रहते इन संकेतों को पहचान लेना चाहिए। ऐसे ही हम आपको कुछ बीमारियों के बारे में बता रहे हैं जो दिखने में छोटी लगती है लेकिन होती बहुत गंभीर हैं।

Health Tips for Women

Health Tips for Women : जानिए कोनसी है ये बीमारियां

  1. अगर आपके नाखून जल्दी-जल्दी टूटते हैं तो समझ जाएं कि आपको विटामिन-डी, कैल्शियम या जिंक की कमी है।
  2. अगर कुछ दिनों से आपको बहुत थकावट महसूस हो रही है तो आपको इसके लिए सीबीसी मतलब कंपलीट ब्लड काउंट टेस्ट करवा लेना चाहिए।
  3. अगर आपको बार-बार यूरिन के लिए जाना पड़ता है तो आपको यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए समय रहते हैं आपको यूरिन कल्चर टेस्ट करवा लेना चाहिए।
  4. अगर आपकी आंखें लाल हो रही है और आपको बार बार चक्कर आ रहा है तो अपना ब्लड प्रेशर चेक करवाएं।
  5. अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे रोजाना बढ़ते जा रहे हैं तो आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है। समय रहते आपको डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
  6. अगर आपकी घनी आई ब्रो पतली हो रही है तो आपके हार्मोन्स में दिक्कत है।
  7. अगर आपके बाल धोने और सूखने के बाद बहुत ज्यादा गिरते हैं तो इसके लिए आपको थायराइड की जांच करवानी चाहिए।
  8. शरीर में या फिर घुटनों, भौहे, हाथ या पैरों में पीले रंग का उभार नजर आता है तो आपको ब्लड कोलेस्ट्रॉल की जांच करवानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *