Breaking News : दिल्ली के इस इलाके में हुआ डबल शूटआउट, दिनदहाड़े हुई फायरिंग से मचा हड़कंप

0
822
Breaking News

Breaking News : दिल्ली में डबल शूटआउट से हर तरह भय का माहौल पैदा हो गया है। सबसे पहले नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक बुजुर्ग को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद सुभाष नगर में बाजार के बीचो बीच मंडी प्रधान और उसके भाई 10 राउंड फायरिंग हुई। इलाके में डर का माहौल बन गया है। पुलिस इन दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

Breaking News

Breaking News : फायरिंग से मचा हड़कंप

दिल्ली के सुभाष नगर में अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गई। यहां बाजार के बीचो बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग से 2 लोग घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस की टीम अब सीसीटीवी के जरिए हमला करने वालों की तलाश कर रही है। इस वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो चुकी हैं।

यह है पूरा मामला:- वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तीन लोग इनोवा कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। इनको किसी का भी डर नहीं है। वह बाजार के बीचो बीच खड़ी कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसा रहे हैं। बदमाशों ने लगभग 10 राउंड फायरिंग की। जब कार में हलचल होना बंद हो गई, तब फायरिंग बंद हो जाती है। लेकिन अचानक से इनोवा कार तेजी से आगे बढ़ जाती है। फिर वापस वारदात वाली जगह पर आकर कार भीड़ के बीच से निकल जाती है।

आपको बता दें इस कार में मंडी प्रधान अजय चौधरी और उनके भाई जस्सा चौधरी अस्पताल में भर्ती अपने परिजन को देखकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह सुभाष नगर में पहुंचे वहां पहले से ही मौजूद हमलावरों ने चलती गाड़ी पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। अचानक पूरी गोलीबारी से भीड़ में हड़कंप मच गया और भीड़ तितर-बितर होने लगी।

दोनों भाइयों की हालत गंभीर:- इस अंधाधुंध फायरिंग में दोनों भाइयों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात का पता चलते ही दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़भाड़ वाले इलाके में बाजार के बीचो बीच हुई यह वारदात सबके लिए एक सवाल बनी हुई है। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी के जरिए हमलावरों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here