Breaking News : युद्ध के बीच शुरू होगी रसिया इंडिया की फ्लाइट, दिल्ली से रूस जाएगी फ्लाइट

Breaking News : रूस गवर्नमेंट द्वारा संचालित एयर फ्लाइट रूस और इंडिया के बीच शुक्रवार से उड़ान भरेगी। एअरोफ्लोत अपने निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन को रोक लगा दी थी क्योंकि विमान पाटीदार अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप जैसे देशों से बाहर थे और उन्हें रूस के 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद अपने विमानों को वापस बुला लिया था।

विमान कम्पनी ने दिया बयान

गुरुवार को विमान कंपनी ने अपने बयान में कहा कि, ‘6 मई 2022 से एअरोफ्लोत दिल्ली से मॉस्को के लिए सोमवार और शुक्रवार को अपना एअरबस 333 विमान उड़ाएगा। इस विमान की तीन श्रेणी में कुल 293 यात्री बैठ सकेंगे।

Breaking News

Breaking News : यूक्रेन ने किया बयान जारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच अभी भी युद्ध जारी है। यूक्रेन ने गुरुवार को बयान दिया कि रूस मारियुपोल के अजोवत्सल स्टील प्लांट में छिपे उसके बाकी बचे सैनिकों को मारने की फिराक में है। यूक्रेन की सेना ने बयान जारी किया है कि रूस अजोवत्सल क्षेत्र में यूक्रेन के इलाकों को ब्लॉक और नष्ट करने की कोशिश कर रहा है। रूस ने फिर से प्लांट पर नियंत्रण के लिए आक्रमण शुरू कर दिया है।

यूक्रेन की सेना की तरफ से यह बयान तब आया स्टील प्लांट में रूस द्वारा घोषित युद्ध विराम शुरू होने वाला है, जहां सैकड़ों यूक्रेन की सैनिक और कुछ लोग फंसे हुए हैं। मारियुपोल की रक्षा का नेतृत्व कर रहे आजोव बटालियन के कमांडर ने बयान दिया कि रूसी सैनिकों ने प्लांट में प्रवेश कर खूनी लड़ाई शुरु कर दी।

Leave a Comment