Home Uncategorized Prayagraj: गंगा नदी में सैर करते हुए कर रहे थे हुक्का-नॉनवेज की पार्टी, पुलिस ने किया 2 लोगों को गिरफ्तार

Prayagraj: गंगा नदी में सैर करते हुए कर रहे थे हुक्का-नॉनवेज की पार्टी, पुलिस ने किया 2 लोगों को गिरफ्तार

0
Prayagraj: गंगा नदी में सैर करते हुए कर रहे थे हुक्का-नॉनवेज की पार्टी, पुलिस ने किया 2 लोगों को गिरफ्तार

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज (Prayagraj) के गंगा नदी के बीच नाव में हुक्का पीते हुए और नॉनवेज पार्टी करते हुए दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि यह दो युवक गंगा नदी में नाव पर सवार होकर हुक्का पार्टी और नॉन वेज पार्टी कर रहे थे। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो को देख गंगा नदी के साधु संत काफी गुस्से में नजर आए।

लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाया कि इन दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया जाए। इस घटना में पुलिस ने हस्सान अहमद और मोहम्मद आसिफ नाम के युवकों को अरेस्ट किया है। दोनों आरोपी बक्शी खुर्द दारागंज के रहने वाले हैं।

Prayagraj

हैरान करने वाली बात यह है कि 30 अगस्त के दिन यह दोनों युवक गंगा नदी में नाव चलाते हुए और नॉनवेज पार्टी करते हुए पाए गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ। जिस वजह से साधु संत ने गंगा नदी में किए जाने वाली इस घटना पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि गंगा नदी में नॉन वेज और हुक्का पार्टी कर इन लोगों ने गंगा नदी को अपवित्र करने की कोशिश की है। जिस वजह से इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

Prayagraj

Prayagraj: 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस वीडियो के सामने आने पर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के मामले में 8 लोगों को हिरासत में लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इन आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम तैयार की गई थी। लेकिन जैसे ही लोगों को भनक लगी, यह सभी आरोपी अपने घरों से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर बाकी साथियों की पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बाकी साथियों को भी जल्द से जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा।

Prayagraj

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here