Prayagraj: झारखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला यह है कि झारखंड की बीजेपी महिला नेता सीमा पात्रा द्वारा बुजुर्ग महिला को 8 साल तक नौकरानी बनाकर टॉर्चर किया करती थी। फिलहाल बीजेपी नेता महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब ऐसा ही मिलता-जुलता एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) से आया। प्रयागराज में एक स्कूल डायरेक्टर के घर में नाबालिक लड़की बरामद की गई है।

इस नाबालिक लड़की को जबरदस्ती घर में नौकरानी बना कर रखा था। इस घटना की जानकारी एक अनजान शख्स ने एडीजी प्रेम प्रकाश को दी थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रेम प्रकाश ने डायरेक्टर के घर छापा मारी की और उन्हें एक लड़की बरामद हुई। फिलहाल लड़की को आजाद कर दिया गया है।

यह घटना प्रयागराज (Prayagraj) के जानसेनगंज की बताई जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़की मध्य प्रदेश की रहने वाली है, जिसे नौकरी का झूठ बोलकर दिल्ली लाया गया था और फिर स्कूल डायरेक्टर के घर में इसे नौकरानी बनाकर इतने सालों से रखा गया। फिलहाल पुलिस ने एमपी पुलिस को सूचना देकर लड़की के परिवार वालों को भी सारी घटना बता दी है।

Prayagraj

हमारी जानकारी से पता चला है कि मध्यप्रदेश के मंडला जनपद की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की को उसी के गांव के एक व्यक्ति नौकरी का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले आया था। उस लड़के ने लड़की को यह विश्वास दिलाया कि वह उसे दिल्ली में एक अच्छे पद पर नौकरी दिलवाएगा। उस लड़की को फिर दिल्ली के करीब प्रयागराज (Prayagraj) ले आया। यहां आकर उसने लड़की को स्कूल डायरेक्टर के घर भेज दिया और वहां नौकरी के बहाने नौकरानी बना कर रख लिया।

लड़की ने बताया कि वह गांव से निकलते वक्त अपने घरवालों को बिना बताए आई थी क्योंकि उसे लगा कि जब युवक उसे नौकरी लगा देगा तो उसके बाद वह अपने घरवालों को सारी बातें बता देगी। लड़की ने ऐसा बिल्कुल नहीं सोचा था कि उसे यहां लाकर नौकरानी बना दिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने लड़की को बरामद कर आशा ज्योति केंद्र नामक संस्थान में भेज दिया है। और तो और पुलिस अब जरूरी आगे की कार्यवाही पूरी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *