Surya Grahan 2022 : 2022 का सूर्य ग्रहण शनिवार, 30 अप्रैल को लग रहा है। आज वैशाख अमावस्या का दिन है। आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान करके दान पुण्य करने की परंपरा हैं। ऐसा करने से पुण्य मिलता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार सूर्य ग्रहण अमावस्या को लगता है। सूर्य ग्रहण पर इस बार शनि अमावस्या का संयोग भी है। आइए हम आपको बताते हैं सूर्य ग्रहण के समय, सूतक काल, सूर्य ग्रहण स्थान और मोक्ष काल के बारे में…
सूर्य ग्रहण का समय
30 अप्रैल का सूर्य ग्रहण रात के समय शुरू होगा। यह देर रात 12:15 पर शुरू होगा। इसका लगभग समय 3 घंटे 8 मिनट रहेगा।
सूर्य ग्रहण मोक्ष काल
2022 के पहले सूर्य ग्रहण का मोक्ष काल का समय 1 मई को रविवार के दिन सुबह 4:07 पर है। इस समय सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा।
सूर्य ग्रहण का सूतक काल
सूर्य ग्रहण के समय से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। यह सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण है, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं है।
सूर्य ग्रहण का स्थान
साल का पहला सूर्य ग्रहण प्रशांत महासागर, अटलांटिका, दक्षिण और पश्चिम अमेरिका और अंटार्कटिका के क्षेत्रों में दिखाई देगा।
Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण का प्रभाव
भारत देश में आंशिक सूर्य ग्रहण के कारण इसका कोई भौतिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन आपको बता दें यह सूर्य ग्रहण वृष राशि में लग रहा है, तो इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव राशियों पर देखने को मिलेगा। यह सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशियों के लोगों के लिए यह हानिकारक भी हो सकता है।