UP: दहेज में नही मिली बुलेट बाइक तो मर्डर कर फंदे पर लटकाया, लड़की के पिता ने लगाया आरोप

0
917
UP

UP: आए दिन दहेज के कारण एक के बाद लड़कियों की बलि चढ़ाई जा रही है। आज एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। सोनभद्र (UP) में सदर कोतवाली क्षेत्र के सुकृत चौकी अंतर्गत कम्हरिया गांव में रविवार की रात को घर के भीतर टीन शेड पर विवाहित लड़की का शव लटका दिया गया।

मृतक लड़की के परिवार वालों का कहना है कि दहेज में बुलेट बाइक ना देने के कारण ससुराल वालों ने उनकी लड़की की हत्या कर दी। लेकिन वहीं दूसरी और ससुराल वालों का कहना है कि लड़की ने खुद ही आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस ने लड़की का शव बरामद कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

UP

घोरावल के रहने वाले हीरालाल की पुत्री सरिता की शादी 2011 में कम्हरिया गांव निवासी अनिल गुप्ता से हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि सरिता की दो पुत्रियां हैं जिनका नाम रिया और नित्या बताया जा रहा है। सरिता के पति अनिल का कहना है कि रविवार की रात को सभी लोग खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। जब आधी रात को अचानक आंख खुली तो सरिता का शव घर के अंदर मौजूद टीन शेड में लगे पाइप से लटक रहा था।

घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस और सरिता के परिवार वालों को दे दी गई थी। यह दोनों तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गए। लेकिन सरिता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को मारकर पाइप से लटका दिया गया है और अब आत्महत्या करने का बहाना बता रहे हैं। सरिता के पिता का कहना है कि अनिल लगातार बुलेट बाइक और बड़ी स्क्रीन वाली टीवी के लिए उनकी बेटी को पीड़ित किया करता था।

UP

सरिता के पिता का कहना है कि जब सरिता की शादी अनिल से की जा रही थी, उसी दौरान अनिल को बाइक की जगह पैसा दे दिया गया था। लेकिन शादी के बाद यह बुलेट बाइक के लिए परेशान करने लग गए थे। इसीलिए सरिता के पिता का कहना है कि पहले उनकी बेटी को मार दिया गया और फिर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। फिलहाल चौकी प्रभारी धर्मनाथ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सारी सच्चाई सामने आ पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here