Home UP Etwah News: शादी करने पहुंची नाबालिग लड़की, दूल्हे को देख उड़े होश, बोली- हुआ धोखा, उठाया ये कदम

Etwah News: शादी करने पहुंची नाबालिग लड़की, दूल्हे को देख उड़े होश, बोली- हुआ धोखा, उठाया ये कदम

0
Etwah News: शादी करने पहुंची नाबालिग लड़की, दूल्हे को देख उड़े होश, बोली- हुआ धोखा, उठाया ये कदम

Etwah News: इटावा शहर से एक बड़ी सनसनी खबर सामने आई है। अपनी उम्र से दुगनी उम्र के दूल्हे को देखकर दुल्हन के तो होश ही उड़ गए। बारात खाली हाथ वापस गई। दुल्हन का कहना है की उसको जो फोटो दिखाई थी, वो किसी और लड़के की थी। जो लड़का दूल्हा बन के आया था उसका चेहरा दिखाएं बगैर ही लड़की के मामा और भाई लड़की की शादी करवा रहे थे। दुल्हन के पिता दिव्यांग है। कोतवाली शहर के झिंदुआ के बाग की रहने वाली 16 साल की लड़की की शादी उससे दोगुनी उम्र के 30 साल के लड़के से की जा रही थी। निर्धारित समय पर बुधवार को बारात पहुंची। बारात का अच्छी तरीके से स्वागत भी किया गया। कुछ समय बाद दूल्हा अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर बैठा हुआ था। वहां जाकर दुल्हन ने शादी के लिए मना कर दिया।

child marriage

Etwah News: शादी करने पहुंची नाबालिग लड़की

दुल्हन को जयमाला के लिए स्टेज पर लाया गया, तब दुल्हन ने देखा कि जिस लड़के को दिखाया गया था उसकी जगह कोई और ही लड़का दूल्हा बना हुआ है, जिस वजह से दुल्हन ने नाराजगी दिखाई। और तो और दुल्हन ने शादी के लिए भी मना कर दिया। जब दुल्हन से इनकार का कारण पूछा गया तो दुल्हन ने बताया कि दुल्हन को जिस लड़के की फोटो दिखाई थी वह लड़का कोई और था। अपने से दुगनी उम्र के लड़के से शादी करने से लड़की ने तुरंत ही मना कर दिया। दुल्हन ने कहा कि लड़का मुझसे दुगनी उम्र का है और काला भी है। रिश्तेदारों ने काफी कोशिश की दुल्हन को समझाने की लेकिन दुल्हन ने फिर भी किसी की नहीं सुनी। और तो और दुल्हन की मां ने भी कहा कि जिस लड़के की तस्वीर दिखाई गई थी, वह लड़का कोई और था।

शादी टूटने के बाद दूल्हे के पिता ने पुलिस में एफआईआर कराया कि दुल्हन के पिता ने सारे गहने रख लिए हैं और शादी के लिए भी मना कर दिया है। वहीं पर लड़की 16 साल की भी बताई जा रही है। 16 साल की नाबालिग लड़की की शादी कराने के चक्कर में लड़की के परिवार पर जांच पड़ताल शुरू हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here