Mika Di Vohti : इस लड़की पर आया सिंगर मीका का दिल, क्या स्वयंवर में कर लेंगे इससे शादी?

Mika Di Vohti : बॉलीवुड इंडस्ट्री के पापुलर सिंगर मीका सिंह जल्द ही दूल्हे के अवतार में नजर आने वाले हैं। यह तो हम सभी जानते हैं कि मीका सिंह ने अपने लिए स्वयंवर रचा है। जिसमें वह अपनी पसंद की दुल्हन को ढूंढ लेंगे। लेकिन हम आपको बता दें कि मीका सिंह ने अपने लिए लड़की पसंद कर ली है। आइए हम आपको बताते हैं कि किस लड़की ने मीका सिंह के दिल में अपने लिए जगह बनाई है।

वैसे तो देखा जाए तो स्वयंवर में कई टैलेंटेड और खूबसूरत लड़कियां पहुंच गई है। जो कि मन ही मन मीका सिंह के साथ सात फेरे लेने के लिए मन बना चुकी है। हर कोई लड़की मीका सिंह को इंप्रेस करने में पूरी तरह से जुट गई है। आप देख सकते हैं कि लड़कियां किस तरह अपने प्यार का इजहार करती हुई नजर आ रही है। लेकिन सभी लड़कियों के मन में यह बात आ गई है कि वह कौन सी लड़की है, जिसने सबसे ज्यादा मीका सिंह को लुभाया है।

Mika Di Vohti

Mika Di Vohti : फराह खान ने लिया लड़कियों का टेस्ट

हाल ही में मीका सिंह के स्वयंवर में आपने देखा होगा कि फराह खान की धमाकेदार एंट्री हुई है। हम आपको बता दें कि फराह खान मीका को अपना भाई मानती है। अब फराह खान स्वयंवर में जाकर लड़कियों का टेस्ट लेती हुई नजर आ रही है। और तो और फराह खान ने यह कोशिश की है कि उनके भाई के लिए कौन सी लड़की बेस्ट रहेगी।

मीका सिंह को यह लड़की लगती है बेस्ट: इन दिनों मीका सिंह के स्वयंवर का प्रोमो वीडियो काफी ज्यादा वायरल होता नजर आ रहा है। जिस वीडियो में आप देख सकते हैं कि फराह खान अपने भाई को लड़कियों के बारे में बताती हुई नजर आ रही है। प्रतिका नाम की लड़की के बारे में फराह ने कहा कि यह तो एक छोटी बच्ची जैसी है। तब मीका सिंह ने फराह को कहा कि उन्हें इन सब में प्रतिका ही सबसे बेहतर लगी है। फराह खान इस बात को सुनकर काफी खुश होती हुई नजर आ रही है।

Leave a Comment