UP News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक गर्भवती महिला का मामला सामने आया है। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में रहने वाली 16 साल की लड़की के रेप का मामला सामने आया है। 16 साल की लड़की का कहना है कि उसका प्रेमी उससे शादी करने का बहाना देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। यह सिलसिला फिलहाल 1 साल से चल रहा है। 16 वर्षीय लड़की ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवा कर इंसाफ की मांग की है। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से प्रेमी और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन कार्रवाई के लिए ले आई।
UP News : 5 महीने बाद उसका अबॉर्शन कराया गया
पीड़िता ने बताया कि वह 5 महीने से प्रेग्नेंट थी। 5 महीने बाद उसका अबॉर्शन कराया गया। गर्भपात कराने के बाद उसके प्रेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता के एफआईआर कराने के बाद पुलिस ने प्रेमी और उसके माता-पिता पर कई धाराएं लगा कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल प्रेमी और उसके माता-पिता फरार है।
इस मामले में मुजफ्फरनगर के एसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि 16 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद यह लड़की प्रेग्नेंट हो गई और उसके प्रेमी ने उसका गर्भपात करवा दिया। केस दर्ज कराने के बाद महिला की मेडिकल जांच कराई गई है। प्रेमी और उसके माता-पिता को पकड़ने के लिए पुलिस कड़ी मेहनत कर रही है।