Home UP UP News : यूपी के शाहजहांपुर में हुआ गैस सिलेंडर ब्लास्ट, पूर्व प्रधान सहित चार लोगों की मौत

UP News : यूपी के शाहजहांपुर में हुआ गैस सिलेंडर ब्लास्ट, पूर्व प्रधान सहित चार लोगों की मौत

0
UP News : यूपी के शाहजहांपुर में हुआ गैस सिलेंडर ब्लास्ट, पूर्व प्रधान सहित चार लोगों की मौत

UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर शादी समारोह में खाना बनाते समय एक गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। गैस सिलेंडर फटने से पूर्व प्रधान समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई है और इसके साथ ही 6 लोग घायल हो गए हैं। गैस सिलेंडर फटने की घटना को लेकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मची हुई है।घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

UP News

UP News : एलपीजी सिलेंडर लीक हो गया और अचानक धमाका हो उठा

जानकारी के अनुसार, घटना थाना कलान क्षेत्र के विक्रमपुर गांव की है। गांव में रामनिवास की बेटी की शादी थी। एक दिन पहले घर की महिलाएं मेहमानों के लिएखाना बना रही थी। इसी दौरान एलपीजी सिलेंडर लीक हो गया और अचानक धमाका हो उठा।अचानक सिलेंडर फटने से पूर्व प्रधान मुन्नी देवी, गंगा देवी और नीलम देवी की मौत हो गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय एक लड़की की रास्ते में ही मौत हो गई। सिलेंडर फटने से आसपास खड़े 6 लोग झुलस गए। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। जल्दबाजी में झुलसे लोगों को इलाज के लिए फर्रुखाबाद भेजा गया।

पुलिस मौके पर पहुंची और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया। जलालाबाद के सीओ माता सिंह का कहना है कि यह हादसा 4 बजे के बाद हुआ, जब घर में खाना बन रहा था। सिलेंडर लीक होने से उसमें विस्फोट हो गया और आग लग गई। 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक लड़की वंदना की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। फिलहाल परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here