UP News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में शुक्रवार को एक घर में दर्जनों मगरमच्छ के अंडे पाए गए हैं। इन अंडो में से 5 अंडों में मगरमच्छ के बच्चे बाहर आ गए हैं। इन मगरमच्छ के बच्चों को वहाँ के रहने वाले निवासियों ने एक टोकरी में रखा है। अचानक से पाए जाने वाले मगरमच्छ के अंडे देखकर आसपास के लोगों में दहशत भर गई है।

UP News

UP News : घर में मगरमच्छ के अंडे पाए गए

हमारे सूत्रों से पता चला है कि मुजफ्फरनगर के पुरकाजी नगर पंचायत खादर इलाके के भदोला गांव का यह मामला है। यहां रहने वाले अरुण त्यागी नामक शख्स के घर में मगरमच्छ के अंडे पाए गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सारे अंडे फूट गए हैं। लेकिन 5 अंडो में से मगरमच्छ के बच्चे बाहर आ गए हैं। वहीं के रहने वाले किसी व्यक्ति ने निकलते हुए मगरमच्छ के बच्चों का वीडियो बनाकर पूरे इलाके में फैला दिया है, जिससे आसपास के लोग काफी घबराए हुए हैं।

वहां के रहने वाले लोगों ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को जानकारी दे दी है। इतनी खबर मिलते ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने वहां पहुंचकर इन मगरमच्छों को अपने कब्जे में ले लिया हैं। निवासियों का ऐसा कहना है कि यह घर सोनाली नदी के निकलने वाले नाले के पास है। आज से कुछ साल पहले भी यहां पर एक बड़ा सा मगरमच्छ पाया गया था। उस मगरमच्छ को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लोगों ने पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया था। आसपास के लोगों का कहना है कि अब दो साल बाद दोबारा मगरमच्छ के इतने सारे अंडे पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *