UP News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। हमीरपुर के रहने वाले एक आदमी ने अपनी पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद पुलिस के सामने अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। रोड के बीचो बीच इस हादसे को देखकर पुलिस के तो हाथ पैर ठंडे ही पड़ गए। पुलिस ने किसी भी तरीके से उस व्यक्ति से चाकू छीन कर तुरंत ही उसे अस्पताल भर्ती करवाया। हालत काफी गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल में ले जाने के लिए कहा गया।

इस व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश का मामला मुस्करा थाने में आया है। यह व्यक्ति खडेहीलोधन गांव का रहने वाला है। इस व्यक्ति का नाम महेंद्र है और पुलिस की छानबीन से पता चला है कि इसकी काफी समय से अपनी पत्नी से झगड़ा हो रहा था। झगड़े के कारण से पत्नी घर छोड़कर चली गई और अब उसकी पत्नी उरई में रहती है। महेंद्र उरई गया था और वापस आते वक्त उसने बीच चौराहे पर अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

UP News

UP News : महेंद्र की हालत गंभीर बताते हुए सदर अस्पताल ले जाने का आश्वासन दिया

पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने महेंद्र को खून से भरा हुआ देखा और तुरंत ही नजदीक के अस्पताल में उसे भर्ती करवाया। नजदीकी अस्पताल में महेंद्र की हालत गंभीर बताते हुए सदर अस्पताल ले जाने का आश्वासन दिया। मुस्करा थाना के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि महेंद्र और उसकी पत्नी का काफी समय से लंबा झगड़ा चल रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि जब से महेंद्र अपनी बीवी से मिलकर लौट कर आया, उसका मानसिक संतुलन सही नहीं था। महेंद्र ने कहीं से चाकू ढूंढ कर आत्महत्या करने की कोशिश की। अभी महेंद्र गंभीर स्थिति में है और सदर अस्पताल में भर्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *