Home UP UP: रंगदारी मांगने के आरोप में,गायत्री प्रजापति पर रेप की एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला हुई गिरफ्तार….

UP: रंगदारी मांगने के आरोप में,गायत्री प्रजापति पर रेप की एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला हुई गिरफ्तार….

0
UP: रंगदारी मांगने के आरोप में,गायत्री प्रजापति पर रेप की एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला हुई गिरफ्तार….

UP: समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला को लखनऊ के गोमती नगर एक्‍सटेंशन इलाके से गिरफ्तार किया गया।

महिला के खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस पर गोमतीनगर विस्‍तार पुलिस ने कार्यवाही करते हुए महिला को आशियाना स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया हैं।

UP

UP: क्या है मामला…

पूरा मामला यह है की, सितम्‍बर 2020 में गोमतीनगर एक्‍सटेंशन थाने में गायत्री प्रजापति की कंपनी के पूर्व डायरेक्‍टर ने अनिल प्रजापति,गायत्री प्रजापति और उस महिला के खिलाफ जालसाजी,धोखाधड़ी,जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी के आरोपों के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस केस में पुलिस ने चार्जशीट पेस कर दी है। जानकारी मिली है की गवाही देने के लिए कोर्ट ने महिला को बार-बार नोटिस जारी किया लेकिन महिला कोर्ट नहीं पहुंची ना ही महिला की तरफ से कोई जवाब कोर्ट को मिला तो बाद में उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया।

UP

UP: महिला ने लगाया था रेप का आरोप

बात 26 अक्‍टूबर 2016 की है चित्रकूट की रहने वाली महिला ने गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। महिला ने आशीष शुक्‍ला, बबलू सिंह और एक अन्‍य व्‍यक्ति पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी एफआईआर में महिला ने सपा की सरकार में पूर्व खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर भी आरोप लगाया था। महिला ने कहा कि गायत्री प्रजापति ने उसके साथ-साथ उसकी बेटी का भी रेप किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here