UP Weather : पूर्वी उत्तरप्रदेश और लखनऊ को बस 3 दिन और बारिश का इंतजार करना होगा। सोनभद्र इलाके के चुर्क के आसपास मानसूनी हवाएं एक बार फिर आकर ठहर गई हैं। आज के 3 दिन बाद यह फिर से आगे बढ़ना शुरू होगी। मौसम विभाग पटना के वरिष्ठ वैज्ञानिक मानसूनी गतिविधियों पर एक एक पल की खबर रखे हुए हैं।

अमौसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि आज गुरुवार से चौथे दिन यानी 26 जून को मानसून आगे की तरफ बढ़ेगा। ऐसे पूर्वी उत्तर प्रदेश के 50 प्रतिशत हिस्से में बारिश होगी। इसके अगले दिन 75 फीसदी तक बारिश हो जाएगी।

UP Weather

UP Weather : छिटपुट बारिश मानसून नही

वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही बारिश मानसूनी बारिश नहीं है। आपको बता दें यह बारिश स्थानीय स्तर पर बने दबाव के क्षेत्र के कारण हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन में आसमान साफ होने पर सूर्य की रेडिएशन से तेज धूप के कारण वाष्पीकरण होता है। इस बीच यदि आर्द्रता थोड़ी सी भी बढ़ गई तो एक झोंका बरसात आ सकती है।

क्यों रुका है मानसून:- फिलहाल पश्चिम से पूर्व की ओर हवाएं बह रही है। अगर मानसून सक्रिय हुआ तो हवा का रुख पूर्व दिशा से पश्चिम दिशा की तरफ होगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून को बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी नहीं मिल रही है। इसलिए यह चुर्क के पास रुका हुआ है। बंगाल की खाड़ी से नरम हवा मिलते ही आगे की तरफ बढ़ने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *