Home UP Uttarpradesh News : किडनैप कर लड़की को ले गया मुंबई, धर्म परिवर्तन के बाद किया निकाह और बाद में किया गैंगरेप

Uttarpradesh News : किडनैप कर लड़की को ले गया मुंबई, धर्म परिवर्तन के बाद किया निकाह और बाद में किया गैंगरेप

0
Uttarpradesh News : किडनैप कर लड़की को ले गया मुंबई, धर्म परिवर्तन के बाद किया निकाह और बाद में किया गैंगरेप

Uttarpradesh News : उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक लड़की को किडनैप कर लोग मुंबई ले गए और बाद में धर्म परिवर्तन का निकाह किया। निकाह के बाद उस दलित लड़की के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है।पीड़ित परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है और न्याय के लिए गुहार लगाई है। जिसके बाद एसपी के आदेश पर परसपुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

पीड़िता ने बताया कि उसके गांव में रहने वाला जावेद नाम का शख्स मुंबई में नौकरी करता है। मैं उस लड़के से बात करती थी। जावेद उसे कई बार मुंबई बुलाता था, लेकिन वह उसके चक्कर में नहीं पड़ी। 14 जून को जब लड़की खेत में शौच करने के लिए गई, सभी जावेद के भाई बहादुर ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद हाफिज नाम के व्यक्ति को बुलाकर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया गया। धर्म परिवर्तन होने के बाद जावेद ने उससे निकाह कर लिया।

Uttarpradesh News

Uttarpradesh News : पीड़िता को मिली है धमकी

पीड़िता ने बताया कि जावेद ने इबरार और महमूद के साथ मिलकर कई बार उसका गैंगरेप किया। इसके बाद 23 जून को पकड़े जाने के डर से जावेद लड़की को करनैलगंज रेलवे स्टेशन छोड़ कर भाग गया। इसके साथ ही उसने पीड़िता को पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

लेकिन पीड़िता ने घर पर आते ही अपने परिवारजनों को सब कुछ बता दिया। परिवार वालों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके बाद एसपी के आदेश पर परसपुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here